फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   women demonstrate and do road jam for closing liquor shop

शराब की दुकान बंद कराने को महिलाओं ने लाठी-डंडे के बल पर लगाया जाम

Mon, 19 Oct 2015 08:37 AM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
women demonstrate and do road jam for closing liquor shop

शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर चांदनगर की महिलाएं दूसरे दिन भी आंदोलित रहीं। हाथों में लाठी-डंडे थामे महिलाओं ने तीन घंटे तक काफूरपुर-अमरोहा मार्ग पर कब्जा जमाए रखा। इतना ही नहीं शराब की दुकान का बोर्ड उखाड़ कर नारेबाजी की।

विज्ञापन


हालांकि एसओ के आश्वासन पर उन्होंने जाम खोल दिया। महिलाओं ने दुकान बंद नहीं कराए जाने पर दोबारा सड़क जाम करने की चेतावनी दी है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदनगर की महिलाएं शराब की दुकान बंद कराने के लिए लामबंद हैं।
विज्ञापन


रविवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे तमाम महिलाएं अमरोहा-काफूरपुर मार्ग पर आ धमकी और जाम लगा दिया। उग्र महिलाओं ने दुकान का बोर्ड उखाड़ कर फेंक दिया और प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि गांव काफूरपुर से हटाकर शराब की दुकान उनके गांव में खोल दी गई है। शराबियों की गुंडागर्दी भी शुरू हो चुकी है।

सावित्री ने दी आत्मदाह की धमकी

women demonstrate and do road jam for closing liquor shop

शनिवार को एक शराबी ने गांव की एक लड़की को बुरी नियत से दौड़ा दिया था। ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोपहर दो बजे एसओ महीपाल सिंह तर्रार मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि वह शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। साथ ही ग्रामीणों को डीएम से भी मिलने की सलाह दी। एसओ के आश्वासन पर जाम तो खोल दिया गया। लेकिन, महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि दुकान बंद नहीं हुई तो फिर सड़क पर जाम लगाया जाएगा।

शराब की दुकान खुलने से आहत सावित्री देवी पत्नी भोलू केरोसिन से भरी केन लेकर पहुंच गई और एसओ को चेतावनी दी कि यदि दुकान बंद नहीं हुई तो केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह कर लेंगी। हालांकि एसओ ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया, लेकिन महिलाओं के गुस्से के आगे किसी की एक न चली। गांव के पुरुष भी जाम लगाने वालों में शामिल थे, लेकिन सामने महिलाएं ही रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed