फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   women comadians challeng men

वो औरतें जिनके निशाने पर हैं मर्द...

Mon, 04 Aug 2014 05:10 PM IST
सुमिरन प्रीत कौर/बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
सुमिरन प्रीत कौर/बीबीसी संवाददाता, दिल्ली Updated Mon, 04 Aug 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
women comadians challeng men

अक्सर मर्दों को अपनी महफ़िलों में औरतों का मज़ाक उड़ाने वाले चुटकुले चटख़ारे लेकर सुनाते देखा और सुना गया है। लेकिन कुछ ऐसी औरतें भी हैं जो उन्हें टक्कर देने को तैयार हैं। मिलिए ऐसी ही कुछ महिलाओं से जिनके 'निशाने' पर आ गया है 'मर्द समाज'।

विज्ञापन


अक्सर कहा जाता है कि लड़कियां ठीक से गाड़ी नहीं चला पातीं। इस पर दिल्ली की रहने वाली स्टैंड अप कॉमेडियन नीति पाल्टा कहती हैं, "मर्द सदियों से गाड़ी चला रहे हैं तो उन्हें इसकी आदत है। हमने तो कभी नहीं कहा कि पुरुषों को साड़ी पहननी नहीं आती।"
विज्ञापन


जरा देखें तो 'शर्मीले, मासूम मर्द'

women comadians challeng men

आम धारणा है कि महिलाएँ बोलती बहुत हैं। मुंबई की स्टैंड अप कॉमेडियन अदिति मित्तल कहती हैं, "हां, औरतें बोलती हैं और बेचारे शर्मीले, मासूम मर्द चुप रहते हैं।

इसलिए तो जब लड़की की ख़ूबसूरती की तारीफ़ करनी होती है तो उन्हें शब्द ही नहीं मिलते। बेचारों को अजीब सी आवाज़ें निकालनी पड़ती हैं। कभी आइटम कह कर लड़कियों को संबोधित करते हैं तो कभी पुच-पुच की आवाज़ें निकालते हैं।"

अदिति कहती हैं कि बेचारे लड़के, लड़कियों पर ज़्यादा ध्यान देते हैं इसलिए उनके पास पढ़ाई का वक़्त नहीं बचता और वो पीछे रह जाते हैं। अदिति इसका समाधान भी बताती हैं, "लड़कियों के कपड़ों पर किताबें छाप दो। लड़के अपने आप शिक्षित हो जाएंगे।"

'मेरे पापा पीछे से अच्छे हैं'

women comadians challeng men

अदिति कहती हैं कि अक्सर उनके पास शो के बाद कुछ बुज़ुर्ग शुभचिंतक पुरुष आते हैं और कहते हैं, "अगर मैं ऐसे बातें करूंगी तो मेरी शादी नहीं होगी।" अदिति उन्हें जवाब देती हैं, "ना तो मैंने आपको प्रपोज़ किया है और ना ही अपनी शादी की ज़िम्‍मेदारी आपके कंधों पर डाली है। इसलिए चिंता ना करें।"

ब्रिटेन मे रहने वाली पाकिस्तानी मूल की शाज़िया मिर्ज़ा से जब लोग पूछते हैं कि अक्सर उनकी मां उनके पिताजी के पीछे क्यों चलती हैं तो वो जवाब देती हैं, "मेरे पापा पीछे से ही अच्छे हैं। इसलिए मां हमेशा पीछे चलती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed