फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   woman wears 6 underwears to hide 2 kg gold

शातिर महिला ने 'खास जगह' छिपाया 2 किलो सोना

Sat, 05 Apr 2014 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Apr 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
woman wears 6 underwears to hide 2 kg gold
लोग पैसा कमाने के लिए क्या-क्या नहीं करते? हालांकि, अपराध करने वालों में अक्सर पुरुषों का नाम सुनाई देता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि गुनाह करने के मामले में महिलाएं नहीं होती।
विज्ञापन


मुंबई में एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें सोने की तस्करी के लिए बेहद अजीबोगरीब हरकत को अंजाम दिया। वो करीब-करीब कामयाब हो भी गई थी। लेकिन चौंकन्ने अधिकारियों ने ऐन वक्त पर उसका खेल बिगाड़ दिया। खास बात यह है कि सोने की तस्करी के लिए इस महिला ने अंडरवियर को लेकर अजीब कदम उठाया।

विज्ञापन

अंडरवियर में छिपा रखा था 2 किलो सोना

woman wears 6 underwears to hide 2 kg gold

कस्टम अधिकारियों ने एक ऐसी महिला यात्री को गिरफ्तार किया है, जो मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपने अंडरवियर में 2.14 किलोग्राम सोना छिपाकर ले जा रही थी। हैरानी की बात यह है कि उसने 54 लाख रुपए का सोना छिपाने के लिए छह पैंटी पहनी थीं।

नैरोबी से मुंबई पहुंचीं कीनियाई नागरिक जामा दाबिर पर कस्टम के अधिकारियों को शक हुआ और उसे रोक लिया गया। अधिकारी ने कहा, "हम कुछ मानकों के आधार पर मुसाफिरों की प्रोफाइलिंग करते हैं और इसलिए हमने उसे पकड़ लिया। हमारी महिला अधिकारियों ने गौर किया कि उसे चलने में कुछ दिक्कत हो रही है और इस वजह से संकेत मिला।"

महिला ने पहन रखे थे छह अंडरवियर

woman wears 6 underwears to hide 2 kg gold
जामा दाबिर ने सोने के आभूषण एक प्लास्टिक बैग में रखकर अपनी टांगों के बीच में छिपाया था। अधिकारी ने बताया, "ज्वैलरी को सपोर्ट करने के लिए महिला ने छह अंडरवियर पहने थे।"


यह दाबिर का तीसरा भारत दौरा था और उसे यह ज्वैलरी किसी व्यक्ति को सौंपनी थी। कस्टम के अधिकारियों के मुताबिक इस बात का शक है कि वो अपने पिछले टूर में भी इस तरह का खेल कर चुकी है। अधिकारी ने बताया, "हालांकि, उसने यह बात स्वीकार नहीं की है।"

विज्ञापन

महिला का पासपोर्ट जब्त

woman wears 6 underwears to hide 2 kg gold

जामा दाबिर ने सोना बेचने से मिलने वाली रकम से महंगे एम्ब्रॉडरी गारमेंट खरीदने की योजना बनाई थी, जिन्हें वो अपने शहर में बेचना चाहती थी। उसे 1 लाख रुपए की जमानत पर रिहा कर दिया गया और अधिकारियों ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया है।

उसे आपराधिक मामले में सुनवाई का सामना करना होगा और विभाग सोने की तस्करी करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी करने वाला है। उसे सोने पर ड्यूटी, पेनल्टी और जुर्माना भी भरना होगा।

इससे पहले छिपाए थे 2.45 करोड़ के हीरे

woman wears 6 underwears to hide 2 kg gold

पिछले साल अगस्त में रेवेन्यू ‌इंटेलिजेंस डायरेक्ट्रेट ने विहारी पोद्दार को गिरफ्तार किया था। वो अपने अंडरवियर में 2.45 करोड़ रुपए की डायमंड ज्वैलरी की तस्करी कर रही थी।

विहारी की सिंगापुर में ज्वैलरी कंपनी है और वो इसलिए इन डायमंड की स्मगलिंग कर रही थी, ताकि वहां उसके अंकल की दुकान से इन्हें बेचकर मोटी रकम कमाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed