फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Woman Ultimatum to Husband- Toilet or Divorce

पत्नी का पति को नोटिस, 'टॉयलेट या तलाक'

Mon, 15 Dec 2014 03:45 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
Woman Ultimatum to Husband- Toilet or Divorce

शौचालय या तलाक! ये किसी कहानी का शीर्षक नहीं, बल्कि एक महिला का लीगल नोटिस है। महाराष्ट्र के बीड जिले के पांगरी गांव की एक महिला वंदना ने अपने पति संतोष को एक लीगल नोटिस दिया है कि या तो वो घर में शौचालय बनवा ले, नहीं तो फिर तलाक दे दे। महिला ने शौचालय बनवाने के लिए पति को एक महीने का समय दिया है।

विज्ञापन


वंदना ने कहा कि उन्हें खुले में शौच करने में शर्मिन्दगी महसूस होती है। इतना ही नहीं, वह वंदना ने कहा कि उन्हें सड़कों के किनारे ही शौच करना पड़ता है। वह पिछले 2 साल से अपने पति से शौचालय बनवाने की बात कह रही हैं, लेकिन अभी तक उनकी बात को नजरअंदाज किया गया है। वंदना की बेटी ने मां से पिता को छोड़ देने के लिए भी कह डाला। इससे परेशान होकर वंदना ने अपने पति संतोष को एक लीगल नोटिस ही भेज दिया है।

विज्ञापन

इसी कारण जल्दी कर दी बेटी की शादी

Woman Ultimatum to Husband- Toilet or Divorce

संतोष ने हाल ही में पांगरी गांव में एक पक्का घर बनवाया है, लेकिन उसमें शौचालय नहीं बनवाया। उनकी एक बेटी भी है, जिसे भी खुले में ही शौच करना पड़ता था। इसी कारण से वंदना ने अपनी बेटी की शादी 17 साल की उम्र में ही कर दी।

संतोष ने नोटिस की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे पत्नी की तरफ से एक लीगल नोटिस दिया गया है कि अगर वह एक महीने के अन्दर शौचालय नहीं बनवाता है तो फिर वह संतोष को तलाक दे देगी। इससे पहले भिलाई गांव की एक महिला ने भी शौचालय न बनवाने की वजह से अपने पति से तलाक मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed