फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   woman self immolates herself amidst clash with husband

विवाद में महिला ने की आत्मदाह

Tue, 09 Oct 2012 01:04 PM IST
एटा/अमर उजाला ब्यूरो
एटा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Oct 2012 01:04 PM IST
विज्ञापन
woman self immolates herself amidst clash with husband

मायके में ज्यादा दिन रहने पर पति पत्नी से नाराज हो गया। फिर दोनों में विवाद भी हुआ। जिसके बाद महिला ने अपने ऊपर केरोसिन तेल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


कासगंज के गांव नदौली निवासी नीतू (25) पुत्री महेशचंद्र की शादी चार साल पूर्व एटा के गांव दहेलिया निवासी प्रभाकर के साथ हुई थी। उसका तीन वर्ष का एक पुत्र भी है। मृतका के पति प्रभाकर ने बताया कि बीस दिन पूर्व नीतू अपने मायके गई थी। कई बार फोन करके उससे वापस आने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं लौटी। अपनी मर्जी से तीन दिन पूर्व अपने भाई के साथ ससुराल वापस आई। इसके चलते प्रभाकर उससे नाराज था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ।
विज्ञापन


सोमवार को घर के सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान नीतू ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़कने के बाद आग लगा ली। नीतू को आग की लपटों से घिरा देख आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। ससुरालवालों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला द्वारा आत्मदाह करने की सूचना दी गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed