फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   woman's father defends modi, says had knowledge of snooping

मोदी के बचाव में लड़की का पिता, कहा जांच जरूरी नहीं

Wed, 20 Nov 2013 11:41 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Nov 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
woman's father defends modi, says had knowledge of snooping

गुजरात पुलिस ने चार साल पहले जिस लड़की की जासूसी कराई, उसके पिता ने NCW को पत्र लिखकर इस मामले की जांच ना करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


समाचार वेबसाइट कोबरापोस्ट और गुलेल का कहना है कि सीबीआई के पास ऐसे ऑडियो टेप है, जिनमें कथित तौर पर अमित शाह पुलिस अधिकारियों को एक युवती की जासूसी के निर्देश दे रहे हैं।

ऑडियो टेप में शाह ऐसा किसी 'साहेब' के कहने पर कर रहे हैं और कांग्रेस का दावा है कि साहेब और कोई नहीं, बल्कि गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन


17 नवंबर को लिखे पत्र में पिता ने कहा कि उसकी बेटी को इस सर्विलांस की जानकारी थी और इस मामले में निजता का कोई हनन नहीं हुआ है। पिता का कहना है कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर मोदी से अपनी बेटी की सर्विलांस कराने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 'इश्कजादे हैं मोदी, उस लड़की में उनकी निजी दिलचस्पी'

पिता ने आरोप लगाया कि मीडिया का एक धड़ा निजी हितों के लिए इस मामले को तूल दे रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि मीडिया आगे इस मामले की चर्चा न करे।


हालांकि, एनसीडब्ल्यू का कहना है कि पिता के बयान का कोई मतलब नहीं है और युवती को अपना पक्ष सामने रखने के लिए खुद आगे आना चाहिए।

आयोग की सदस्य निर्मला सामंत ने कहा, "निजता एक बड़ा मामला है। आयोग और ज्यादा जानना चाहता है। हम पर एनजीओ से दबाव आ रहा है। हम गोपनीय तरीके से उस युवती का पक्ष सुनना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "आम तौर पर हम रिश्तेदारों के बयान स्वीकार नहीं करते, क्योंकि अतीत में भी ऐसी शिकायतों को लेकर हम मुश्किलों में फंस चुके हैं। अगर शिकायतकर्ता वयस्क है, तो रिश्तेदारों को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed