{"_id":"11b24843d9ea575c3e98444cdaf15d59","slug":"woman-killed-by-husband-for-wearing-jeans-and-tshirt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींस-टीशर्ट पहनने पर पति ने ली पत्नी की जान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जींस-टीशर्ट पहनने पर पति ने ली पत्नी की जान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 01 Nov 2015 05:52 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला को अपनी इच्छा से जींस-टीशर्ट पहनना इतना भारी पड़ा की उसको अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उसके पति ने ही जींस और टीशर्ट पहनने पर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान 24 साल के रंजीत निषाद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति अपनी पत्नी के लगातार जींस और टी-शर्ट पहनना उसे मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
पड़ोसियों के अनुसार कुछ दिन पहले जींस और टी-शर्ट पहनने पर आरोपी की अपनी पत्नी पूजा से तकरार हुई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रंजीत घर को ताला लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी उस समय मिली जब पड़ोसियों को उसके घर से शव के सड़ने की बदबू आई। स्वरगेट पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।