फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   woman gangraped by 4 men in moving car

दिल्ली में फिर चलती कार में गैंगरेप

Mon, 11 Mar 2013 01:01 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 11 Mar 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
woman gangraped by 4 men in moving car

राजधानी में फिर चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह अक्षरधाम के पास कार सवार लोगों ने 35 वर्षीय महिला को अगवा कर वारदात को अंजाम दिया।

दुष्कर्म के बाद महिला को प्रगति मैदान स्थित भैरों मंदिर के पास बेहोशी की हालत में फेंककर आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मंडावली थाना पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मंडावली निवासी महिला ने शिकायत की कि वह सुबह नौ बजे अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी थी। तभी सफेद रंग की एक कार आकर रुकी। कार में दो महिलाएं और चार पुरुष बैठे थे। सभी उसकी पहचान के थे।

कार सवारों ने उसे भीतर खींच लिया। इसके बाद पिछली सीट पर बैठे चार पुरुषों ने उससे गैंगरेप किया। करीब सवा घंटे बाद बेहोशी की हालत में उसे भैरों मंदिर के पास फेंककर फरार हो गए। आरोपी उसके दो मोबाइल और जेवरात भी ले गए।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला के बयान और घटना के हालात को देखते हुए मामले की तफ्तीश प्रॉपर्टी विवाद या किसी अन्य रंजिश के तहत भी की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता ने जिन लोगों के नाम बताए हैं पुलिस उन्हें तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि वह आरोपियों को पहचानती है।
-प्रभाकर, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed