फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Woman consumes acid after husband goes to watch Happy New Year alone

'हैप्पी न्यू ईयर' नहीं दिखाई तो पी लिया एसिड

Wed, 29 Oct 2014 08:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Oct 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
Woman consumes acid after husband goes to watch Happy New Year alone

शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' दिखाने से मना करने पर 21 साल की महिला ने एसिड पी लिया। मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिले के खनियाधाना कस्बे की महिला नेहा सेनके पति ने उसे शाहरुख खान की हाल ही में आई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' दिखाने से मना कर दिया, जबकि वह खुद उसे बिना बताए फिल्म देखने चला गया। जिससे वह बहुत नाराज हो गई और उसने एसिड पी लिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' शुक्रवार को रिलीज हुई थी।

पुलिस ने नेहा का बयान दर्ज कर लिया है। बयान के मुताबिक, नेहा ने अपने पति विशाल से रविवार को 'हैप्पी न्यू ईयर' दिखाने की गुजारिश की थी, लेकिन विशाल ने थियेटर में बहुत भीड़ होने के बात कहकर उसे फिल्म दिखाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वह खुद फिल्म देखने चला गया, जिससे नेहा बहुत नाराज हो गई और एसिड पी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed