फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   woman accuses mp senior cop of raping her

एमपी: एडिशनल आईजी पर रेप का आरोप

Sun, 13 Jul 2014 08:22 AM IST
Updated Sun, 13 Jul 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
woman accuses mp senior cop of raping her

जयपुर की एक महिला ने शनिवार को मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर उसके साथ बलात्कार करने और उसकी बेटी और भतीजी की आपत्तिजनक तस्वीर खींचने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस अधिकारी ने आरोपों से इनकार किया है।

महिला के पति धोखाधड़ी के एक मामले में भोपाल जेल में बंद है। महिला ने मध्य प्रदेश के अतिरिक्त आईजी (सीआईडी) अनिल कुमार मिश्रा के खिलाफ महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन

'भोपाल और अन्य जगहों पर किया रेप'

woman accuses mp senior cop of raping her

महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति की सहायता करने का झांसा देकर पुलिस अधिकारी ने भोपाल और कई अन्य जगहों पर उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही ब्लैकमेल करने के लिए उसकी बेटी और भतीजी की अर्द्धनग्न तस्वीरें भी खींची।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर महिला का बयान रिकार्ड किया जा रहा है। महिला ने आरोपों के संदर्भ में कुछ सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि मिश्रा ने इन आरोपों से इनकार किया है।

मिश्रा ने कहा कि भोपाल में धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही विशेष टीम के सदस्य होने के नाते वह वह महिला के परिवार को जानते हैं, लेकिन बलात्कार और अन्य आरोप आधारहीन है। धोखाधड़ी के मामले में महिला का पति आठ माह से जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed