फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Without naming Kirti Azad, finance minister Arun Jaitley says MP met Sonia Gandhi to fix him

जेटली ने कीर्ति आजाद पर लगाया गंभीर आरोप

Sun, 20 Dec 2015 03:29 PM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
Without naming Kirti Azad, finance minister Arun Jaitley says MP met Sonia Gandhi to fix him

दिल्ली के कोटला मैदान के निर्माण में कथित तौर पर हुई धांधली की जांच की मांग करने वाले सांसद कीर्ति आजाद पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान सांसद ने सोनिया गांधी से मिलकर मेरे खिलाफ जांच करने की मांग की थी।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक जेटली ने कहा, 'हमारे एक सांसद ने कांग्रेस सरकार को पत्र लिखा था, वो सोनिया गांधी से भी मिले थे। सोनिया गांधी और उन्होंने कहा था कि हम जेटली को निपटा देंगे।' हालांकि, इस दौरान उन्होंने कीर्ति आजाद का नाम नहीं लिया। लेकिन दरभंगा से सांसद आजाद जिस तरह से डीडीसीए में हुए घोटाले की जांच की मांग कर रहे हैं उसको देखते हुए यह साफ होता है कि ये इशारा उन्हीं के लिए हो सकता है।
विज्ञापन


कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लगातार आजाद का नाम लेकर जांच का मुद्दा बार-बार उठा रही हैं और खुद आजाद ने भी रविवार की शाम को एक प्रेस वार्ता कर कुछ नए खुलासे करने की बात कही है। हालांकि, आजाद को बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने यह मुद्दा नहीं उठाने को लेकर चेतावनी भी दी है लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई छापे के बाद बढ़ी मुश्किलें

Without naming Kirti Azad, finance minister Arun Jaitley says MP met Sonia Gandhi to fix him

आजाद-कांग्रेस की साठगांठ पर जेटली ने कहा, '2013 में गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) की जांच में कंपनी में केवल प्रक्रियात्मक अनियमितताएं ही सामने आई थी। कोई गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने नहीं आया। इसके लिए मुझे (जेटली) दोषी नहीं ठहराया गया था। जांच के बाद यह मामला बंद हो गया।'

जेटली ने आम आदमी पार्टी के उन आरोपों को भी खारिज कर दिया जिसमें उन पर वित्तीय अनियमितताओं में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में हुई जांच में उनके खिलाफ अनियमितताओं को लेकर कोई सबूत नहीं मिले थे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव के दफ्तर पर पड़े सीबीआई छापे के बाद अरूण जेटली को आम आदमी पार्टी ने अपने निशाने पर ले लिया था। आप ने डीडीसीए जांच की फाइलें निकालकर जेटली पर हमला करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed