फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Without electricity digital India campaign will fail

'डिजिटल इंडिया' को लेकर माया का मोदी पर हमला

Fri, 03 Jul 2015 02:13 PM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
Without electricity digital India campaign will fail

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है। मायावती ने एक जुलाई को शुरू किए गए ‘डिजिटल इंडिया’अभियान को पहली नजर में बेअसर बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली की उपलब्धता न होने के कारण लोग इस कार्यक्रम को भी देख ही नहीं पाए। इस अभियान से पहले नरेन्द्र मोदी सरकार को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का अपना चुनावी वादा पूरा करना चाहिए। भाजपा की गलत नीतियों व हवा-हवाई कार्यक्रमों से देश के लोगों का भला होने वाला नहीं है।
विज्ञापन


साथ ही मायावती ने कहा की भाजपा के समर्थ व संपन्न लोग भी रसोई गैस सब्सिडी छोड़ने की प्रधानमंत्री की अपील मानने को तैयार नहीं हैं।

मायावती ने बसपा कार्यालय में पश्चिमी बंगाल और गुजरात के पार्टी पदाधिकारियों व प्रमुख नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की। उन्होंने सरकार की असलियत को उजागर करते हुए जनता को जागृत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यम आय वालों को हो रही परेशानी

Without electricity digital India campaign will fail

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की रसोई गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील पर स्वयं भाजपा के सामर्थ्यवान व संपन्न लोग ध्यान देने को तैयार नहीं लगते हैं।

कुछ बड़े-बड़े उद्योगपतियों की सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर नहीं लेने की खबरें जरूर छपी है। पहली नजर में ही यह अपराध जान पड़ता है कि बड़े-बड़े धन्नासेठ सब्सिडी वाली रसोई गैस अब तक क्यों लेते चले आ रहे थे?

क्या वे मोदी की सरकार बनने और उनकी अपील का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रियायती एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को बैंक खाते से जोड़कर उसकी उपलब्धता को सीमित कर दिया गया है।

इससे शहरों में रहने वाले निम्न व मध्यम आय वाले परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed