फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Win-Win situation for BJP in Kerala local bodies election

केरल निकाय चुनावों में भाजपा ने किया प्रदर्शन बेहतर

Sat, 07 Nov 2015 11:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Win-Win situation for BJP in Kerala local bodies election

केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को झटका लगा है। माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ को इस चुनाव में जहां बहुमत मिला है, वहीं भाजपा ने भी कड़ी टक्कर देते हुए प्रदर्शन में सुधार किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि स्थानीय निकाय चुनाव को विधान सभा चुनाव का सेमी फाइनल माना जा रहा है। दो चरणों में हुए चुनावों के परिणामों के अनुसार, शहर के छह निगमों में से चार पर एलडीएफ ने जीत हासिल की है। इसमें नगरपालिका की 86 में से 45 सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ यह ग्राम पंचायत के चुनाव में भी 941 में से 545 सीटों पर आगे चल रही थी। यूडीएफ सिर्फ दो निगमों के लिए जीत हासिल कर सकी है। इसने 40 नगरपालिकाओं और 366 ग्राम पंचायत की सीटें जीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत से उत्साहित वाम मोर्चा और भाजपा ने सत्ताधारी पार्टी का प्रचार अभियान संभालने वाले मुख्यमंत्री ओमेन चैंडी के इस्तीफे की मांग की है।

श्री नारायणा धर्म परिपालना योगम के साथ से बीजेपी को हुआ फायदा

Win-Win situation for BJP in Kerala local bodies election

लोकसभा चुनाव में सफलता का स्वाद न चख सकी भाजपा ने भी एक नगरपालिका और ग्राम पंचायत की 14 सीटें जीती हैं लेकिन कई स्थानों जैसे तिरुवनंतपुरम, एर्णाकुलम और पलक्कड़ में यूडीएफ और एलडीएफ दोनों को कड़ी टक्कर दी है।

भाजपा की सफलता को बेहतर कहा जा सकता है क्योंकि पिछले चुनाव में इसे मात्र छह वार्डों पर जीत हासिल हुई थी। केरल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का राजनीतिक एजेंडा श्री नारायणा धर्म परिपालना योगम के साथ सहयोग करने का है।

यह एक पिछड़े इझावा समुदाय का संगठन है जिसके महासचिव वेल्लाप्पाली नातेसन हैं। इसके साथ जुड़ने से भाजपा को लाभ हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed