'इंद्र देव की मेहरबानी से घटेगी महंगाई, बढ़ेगी ग्रोथ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के विभिन्न क्षेत्रों में होती अच्छी बारिश को देखते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली को उम्मीद है कि दलहन और अन्य खाद्य उत्पादों की कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
जून में मानसून सामान्य से बेहतर रहा और देर से आने के बावजूद 25 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। वित्त मंत्री ने कहा कि एक तरफ जहां सूखे जैसी स्थिति की भविष्यवाणी की जा रही थी वहीं अब उम्मीद है कि बचे समय में भी मानसून अच्छा रह सकता है।
उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि इंद्र देव इस साल हमलोगों पर ज्यादा मेहरबान हो सकते हैं। कृषि विभाग ने हमें बताया है कि देश के अधिकांश क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है।
इससे वर्तमान में चिंता का विषय रहे दलहन का उत्पादन भी इस साल पहले से ज्यादा होने का अनुमान है। मैं आशा करता हूं कि उनका आकलन सही निकले।’
बढ़ेगी देश की वृद्धि दर
नाबार्ड के स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि इस साल राजस्व संग्रह की परिस्थितियां भी पिछले साल के मुकाबले अनुकूल हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि बदलाव की जारी प्रक्रिया, प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश और स्मार्ट शहरों पर जोर की वजह से आठ से दस फीसदी की जीडीपी ग्रोथ प्राप्त करना मुश्किल नहीं है।
किसानों और उपभोक्ताओं को खराब मानसून के कारण होने वाली वाली समस्याओं के बारे में जेटली ने कहा कि सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर सिंचाई के लिए हाल ही में घोषित 50,000 करोड़ रुपये की योजना शामिल है।