फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Will not shake hand with Murderer of muslims

'मुस्लिमों के कातिल से हाथ नहीं मिलाएंगे'

Mon, 06 Apr 2015 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Apr 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
Will not shake hand with Murderer of muslims

अपने उत्तेजक भाषणों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले एमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने अप्रत्यक्ष रुप से प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोला है।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी का नाम न लेते हुए उन्होंने कहा, ''मुसलमानों के हत्यारे से हाथ नहीं मिलाएंगे, हम अपना विरोध जारी रखेंगे।'' उपचुनाव की तैयारियों के चलते अकबरुद्दीन ओवैसी एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


ओवैसी यहीं नहीं रुके मोदी पर तीखा हमला करने के बाद उन्होंने सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव को भी अपना निशाना बनाया।

उन्होंने मुलायम सिंह के रवैए पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ तो वो कहते हैं कि नरेंद्र मोदी पर गुजरात के मुसलमानों की मौत के दाग हैं वहीं दूसरी ओर वह अपने परिवार की एक शादी में उन्हें बुलाकर गर्मजोशी से अपने परिवार को लोगों से मिलवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुंबई में बांद्रा ईस्ट सीट के लिए जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। इसलिए चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एमआईएम अन्य पार्टियों पर हमला कर अपने मतदाताओं को रिझाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed