फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   will defeat congress in coming elections, says modi

कांग्रेस को खत्म कर पूरा करेंगे बापू का सपनाः मोदी

Wed, 25 Sep 2013 08:42 PM IST
जयप्रकाश पाराशर, टीम डिजिटल/भोपाल
जयप्रकाश पाराशर, टीम डिजिटल/भोपाल Updated Wed, 25 Sep 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
will defeat congress in coming elections, says modi

भोपाल में हुए भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा के सारे नेता एक मंच पर जुटे और यूपीए सरकार पर जमकर जुबानी बमबारी हुई।

नरेंद्र मोदी ने सीधा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसके अलावा लोकसभा चुनावों में भी उसके दावेदार नहीं होंगे, क्योंकि उसकी तरफ से सीबीआई लड़ेगी।"

शिवराज की तारीफ
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफों के पुल बांधते हुए मोदी ने कहा, "शिवराज जी ने आपको बताया यूपीए के भ्रष्टाचार की ए टू जेड कहानी बताई। लेकिन अगर आप भ्रष्टाचार के आंकड़ों पर गौर करें और शुरुआत भोपाल से करें, तो आखिरी शून्य जनपथ तक जाएगी।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "महात्मा गांधी आजादी के बाद कांग्रेस को भंग करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने उनकी बात का सम्मान नहीं किया। अब हमें उनका सपना पूरा करना है और देश को कांग्रेस से मुक्त कराना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी से पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो मध्यप्रदेश में 2 घंटे बिजली आती थी।

कांग्रेस राज में सारे घोटाले
उन्होंने कहा, "बड़ा दुख होता है, जब देखता हूं कि चीन राखी और दीये बना रहा है। क्या मध्यप्रदेश ये नहीं कर सकता। हम जरूर करेंगे। कांग्रेस राज में 'ए टू जेड' सारे घोटाले हुए। दिल्ली में जो यूपीए की भ्रष्टाचार और पाप की लंका है, उसे जलाकर राख करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।"

भाजपा नेता अरुण जेटली ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी इतनी विशाल रैली नहीं देखी। उन्होंने कहा, "शिवराज सिंह नवंबर में दोबारा मध्य प्रदेश में आएंगे और केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र की सत्ता में आएगी।"

तपस्या से यहां तक पहुंची भाजपा
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का महाकुंभ भाजपा की प्रकृति का परिचायक है।

आडवाणी ने कहा कि भाजपा आज इतने वर्षों में जिस मुकाम पर पहुंची है, वह उत्कृष्ट भाषणों के कारण नहीं बल्कि परिश्रम और तपस्या के कारण पहुंची है। पार्टी ने जो काम किया है, उसके कारण उसे सफलता मिली। आगे भी काम के आधार पर ही सफलता मिलेगी।

आडवाणी ने भाजपा शासित राज्यों और मुख्यमंत्रियों की तारीफ करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड देखा जाएगा।

जब भाजपा और एनडीए के ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर दूसरी सरकारों से तुलना करेंगे तो दूसरी पार्टियां कहीं नहीं टिकेंगी।

आडवाणी ने याद दिलाया कि छत्तीसगढ़ में बिजली संयंत्र का उद्घाटन करने गए थे।

वहां उन्होंने कहा कि 24 घंटे बिजली गांव-गांव तक पहुंचाने का काम पहले गुजरात में नरेंद्र भाई मोदी ने आरंभ किया था।

बाद में शिवराज सिंह चौहान ने किया और अब छत्तीसगढ़ में रमन सिंह कर रहे हैं। दूसरे राज्यों में कहीं भी बिजली 24 घंटे नहीं मिलती। हम अगले चुनाव अपनी उपलब्धियों के सहारे लड़ें।

आडवाणी ने कहा कि उन्हें शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस महाकुंभ में 53714 पोलिंग स्टेशनों से लोग आए हैं।

अब यह देखना चाहिए कितनी संख्या में कार्यकर्ता आए हैं। इसकी घोषणा होनी चाहिए। आगे चलकर इससे भाजपा का भविष्य बनेगा।

उमा ने सोनिया पर निशाना साधा
करीब साढ़े पांच साल तक भाजपा से बाहर रहने वाली उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंच साधा करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हल्ला बोला।

उमा भारती ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को निशाना बनाते हुए कहा कि राहुल गांधी दलितों और पिछड़ों के घर खाट पर बैठकर पकोड़े खाएं इसमें रामराज नहीं है। जब गरीब लोग राहुल गांधी के घर जाकर पकोड़े खाने लगेंगे तब रामराज आएगा।

उमा भारती ने कांग्रेस अध्यक्ष को निशाना बनाते हुए कहा कि सोनिया गांधी से मैंने कहा कि आपको तभी भारत का प्रधानमंत्री बनना चाहिए जब मैं इटली की प्रधानमंत्री बन जाऊं।

उमा ने कहा कि कांग्रेस ने राहुल और सोनिया को कांच के सामान की तरह बना दिया है कि उनके बारे में कुछ बोलो तो वे बिखर जाएंगे। उनके बारे में कुछ मत बोलो।

उमा भारती ने दिग्विजय सिंह पर भी खूब कटाक्ष किए। दिग्विजय का नाम लिए बिना उमा ने कहा कि जब 2003 में वह मध्य प्रदेश में आईं तो यहां मिस्टर बंटाढार की सरकार थी।

उस समय दिग्विजय सिंह एक साल तक यही प्रचार करते रहे कि उमा भारती ने हनुमान जी को कलाकंद में अंडा मिलाकर खिला दिया है। हनुमान जी ने एक साल बाद फैसला कर दिया। कलाकंद भाजपा को दे दिया और अंडा कांग्रेस के सिर फूटा।

मिस्टर बंटाढार अब नरेंद्र मोदी के विकास को चुनौती दे रहे हैं। पहले वे अपने विकास पर तो बहस कर लें। जब उनकी सरकार थी प्रदेश में पानी बिजली और सड़क की कितनी खराब हालत थी।

कांग्रेस की तुलना कौरवों से
कांग्रेस की तुलना कौरवों से करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि वह भले कितनी साजिश रच ले और कोई भी चाल चले, लेकिन अंत में जीत भाजपा की होगी। उन्होंने कहा, "भाजपा को जीत हासिल करनी है, तो सभी को पसीना बहाना होगा।"

उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वे ऐसा करेंगे, तो शिवराज सिंह चौहान दोबारा मुख्यमंत्री बन सकते हैं और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं।


हालांकि रैली के दौरान मोदी की लोकप्रियता की वजह से कुछ नेता परेशान भी हुआ। वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के भाषण के दौरान लोगों ने मोदी के नाम के नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed