फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Will cut-off tongue of that person who raise Jaya’s health issue

ये हैं जया सरकार के सांसद, बोले अम्मा को कुछ कहा तो जबान काट देंगे

Tue, 21 Jul 2015 06:35 PM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
Will cut-off tongue of that person who raise Jaya’s health issue

एआईएडीएमके सांसद पीआर सुंदरम ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने धमकी दी है कि जो भी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की सेहत के बारे में कुछ भी कहेगा, उसकी जबान काट दी जाएगी।

विज्ञापन


सुंदरम नमक्कल से सांसद हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टी डीएमके के नेता करुणानिधि के उस बयान पर टिप्पणी करते हुए ये कहा है, जिसमें करुणानिधि ने कहा था कि जयललिता को पद छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वह बीमार हैं।
विज्ञापन


सुंदरम ने करुणानिधि पर हमला बोलते हुए कहा जो करुणानिधि अम्मा को बीमार बताते हुए पद छोड़ने की बात कह रहे हैं, उनकी खुद की उम्र 93 साल है। इसके बावजूद भी वह पद नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिवर ट्रासप्लांट की थीं खबरें

Will cut-off tongue of that person who raise Jaya’s health issue

दरअसल, इस महीने की शुरुआत में जयललिता करीब 10 दिनों तक काम से दूर रही हैं, जिसके चलते उन्हें लेकर बातें होने लगी हैं। हालांकि, 15 जुलाई को वह दोबार काम पर लौट आईं।

पार्टी के उन खबरों का भी खंडन किया है कि जयललिता लिवर ट्रांसप्लांट के लिए विदेश जाने की सोच रही हैं। इस तरह की खबरों को उन्होंने विपक्ष की साजिश करार दिया है।

जयललिता ने विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने के बाद 4 जुलाई को विधायक के रूप में शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed