फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   will be able online where electricity theft

ऑनलाइन देख सकेंगे कहां चोरी हुई कितनी बिजली

Mon, 12 Nov 2012 08:11 AM IST
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा Updated Mon, 12 Nov 2012 08:11 AM IST
विज्ञापन
will be able online where electricity theft

फेसबुक पर जिस तरह से ऑनलाइन चैटिंग की जा सकती है, उसी तरह से अब शहरों में हो रही बिजली चोरी को भी ऑनलाइन देखा जा सकेगा। केंद्र सरकार की पहल पर देशभर के सभी 1400 शहरों की बिजली कुंडली तैयार हो रही है। पहले चरण में 35 शहरों में काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


इन शहरों में उत्तराखंड के भी दो शहर हैं, विकास नगर और ऋषिकेश। गुजरात ने इस मामले में भी बाजी मारी है। पहले चरण के 35 शहरों में से आधे से ज्यादा गुजरात के हैं। सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने में गुजरात के बाद पश्चिम बंगाल व फिर उत्तराखंड रहे हैं।
विज्ञापन


इसके तहत नए सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से इन शहरों में इस बात का बैठे-बैठे पता चल जाएगा कि किस इलाके में कितनी बिजली जा रही है और कितनी बिजली चोरी हो रही है। इन शहरों में बिजली संबंधी डाटा केंद्र तैयार किया गया है। प्रत्येक उपभोक्ता को लेकर भी डाटा तैयार किया गया है। अब दूसरे चरण में 209 शहरों व कसबों में इस योजना पर अमल का काम शुरू हो गया है। आज भी पूरे देश में लगभग 35 फीसदी बिजली की चोरी अथवा क्षति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के उपक्रम पीएफसी के निदेशक एमके गोयल के अनुसार विद्युत मंत्रालय अपनी विस्तारित विद्युत विकास और सुधार कार्यक्रम के तहत राज्यों को इस योजना के लिए पैसा दे रहा है। जिस तेजी से राज्य इस योजना में दिलचस्पी लेंगे, उसी हिसाब से इस पर अमल होगा।

केंद्र सरकार ने पहले चरण के लिए 10 हजार करोड़ रुपये रखे थे, लेकिन यह काम लगभग आठ हजार करोड़ रुपये में पूरा हो जाने की उम्मीद है। पहला चरण वैसे तो अप्रैल 2010 में शुरू हो गया था, लेकिन इस पर अमल करने में लंबा समय लग गया।


खामियों को दूर करने में मिलेगी मदद
सरकार का मानना है कि सभी शहरों और कसबों में बिजली डाटा केंद्र तैयार हो जाने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने में मदद मिलेगी। डाटा केंद्र तैयार हो जाने के बाद आसानी से बिजली चोरी और क्षति का पता लग जाएगा। साथ ही यह भी पता लग जाएगा कि बिजली की क्षति किन कारणों से हो रही है। इससे बाद खामियों को दूर करने की कोशिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed