फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   wife killed her husband

दो प्रेमियों संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

Sun, 12 Apr 2015 08:03 AM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन
wife killed her husband

थाना क्षेत्र के गांव बौरी में दो प्रेमियों के साथ मिलकर एक महिला ने पति की घर में गला घोंटकर हत्या कर दी। पूछताछ में सच उजागर होने पर पुलिस ने महिला और एक प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के तहेरे भाई की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बौरी निवासी नसीरूद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि, उसके चचेरे भाई राशिद (30) पुत्र याकूब की पत्नी फरमीना उर्फ मल्लो के सैदपुर इम्मा निवासी बाबू के भाई अलीसेन और खेड़ा अपरौला निवासी समीम उर्फ खान मोहम्मद से संबंध थे। राशिद पत्नी को दोनों से मिलने के लिए रोकता था।
विज्ञापन


इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा भी होता रहता था, जब राशिद मजदूरी करने जाता था तो उसकी गैर मौजूदगी में दोनों आते-जाते थे। आरोप है कि, शुक्रवार रात लगभग तीन बजे इंतजार, पूना, शेरखां, जसरूद्दीन ने दोनों को राशिद के घर से निकलते देखा, सुबह पता चला कि राशिद की घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर तीनों ने दिया घटना को अंजाम

wife killed her husband

नसीरूद्दीन ने बताया कि उसके भाई की हत्या उसकी पत्नी फरमीना उर्फ मल्लो, अलीसेन व समीम उर्फ खान मोहम्मद ने की है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर महिला और उसके एक प्रेमी समीम उर्फ खान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं सीओ सिटी केजी यादव ने कहा कि बौरी गांव में महिला ने अवैध संबंधों के चक्कर में दो लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या की है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला और उसके एक प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

पहले की पिटाई, फिर घोंट दिया गला
शुक्रवार रात राशिद अपने चाचा आस मोहम्मद के बेटे का शनिवार को होने वाले वलीमा की तैयारी के लिए उनके घर खाना बनवाने गया था। पत्नी फरमीना दो बच्चों आसिफ (6), कासिम (4) के साथ घर में थी। आरोप है कि, रात लगभग 1.30 बजे जब वह घर आया तो पत्नी के साथ दो युवक भी मौजूद थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर गला घोंट दिया। राशिद चार भाइयों में सबसे छोटा था।

इस तरह हुआ परिजनों को शक

wife killed her husband
रात लगभग 3 बजे पत्नी फरमीना जेठ बसरूद्दीन के घर पहुंची और बताया कि पति की तबियत खराब है। जेठ ने घर आकर देखा, तो उसकी सांसें थमी थीं। वह तहेरे भाई नसरूद्दीन के साथ डा. फरमान के घर गया। डा. ने राशिद को देखा तो सांसें बंद थीं। परिजन संतुष्टि के लिए नौगावां सादात प्राइवेट डाक्टर ले गए, लेकिन यहां भी उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हिरासत में आने के बाद उगला सच
गले में निशान देखकर शक होने पर परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना का सच उगल दिया। पुलिस ने मृतक के तहेरे भाई नसरूद्दीन की तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी फरमीना उर्फ मल्लो, सैदपुर इम्मा निवासी बाबू के भाई अलीसेन, खेड़ा अपरौला निवासी समीम उर्फ खान मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed