फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   wife forced to drink acid after giving birth to daughters.

यूपी: बेटियां होने पर बीवी को पिलाया तेजाब

Sat, 31 Jan 2015 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Sat, 31 Jan 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
wife forced to drink acid after giving birth to daughters.

यूपी के अमरोहा में शादी के छह साल में तीन बेटियों को जन्म देने से खफा पति ने पत्नी को जमकर प्रताड़ित किया। हद तो तब हो गई जब जच्चा को पहले पीटा, फिर जबरन तेजाब पिला दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे विवाहिता के मायकेवालों से भी मारपीट की। गंभीर हालत में महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है और किसी कार्रवाई से भी इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के पहले से ही दो बेटियां थीं। इस बार उसे उम्मीद थी कि बेटे का जन्म होगा। लेकिन पत्नी ने इस बार भी बेटी को जन्म दिया। इस पर वह और उसके परिवार पर मानो आफत आ गई। पति व ससुराल के लोगों ने तीसरी बेटी का जन्म होने पर विवाहिता को तरह-तरह के उलाहना देकर परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि पति ने विवाहिता की पिटाई करने के बाद उसे तेजाब पिला दिया। इससे विवाहिता की हालत गंभीर हो गई। सूचना पाकर मायके वाले विवाहिता के घर पहुंचे तो ससुरालियों ने मायके वालों के साथ मारपीट की। मायके वाले मोहल्ले वालों की मदद से उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहले की टरकाने की कोशिश

wife forced to drink acid after giving birth to daughters.

विवाहिता को तेजाब पिलाने के मामले में पुलिस ने पहले तो परिवार के लोगों को टरकाने की कोशिश की। लेकिन जब मामला मीडिया तक पहुंचा। तब पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि तहरीर न मिलने की बात कहकर पुलिस मामले में कार्रवाई से इंकार कर रही है।

...फिर कैसे बचेंगी बेटियां

तीन बेटियों को जन्म देने वाली विवाहिता को तेजाब पिलाकर मार डालने की कोशिश से विवाहिता सहमी हुई है। मायके वाले भी अब यह नहीं सोच पा रहे हैं कि ससुरालियों पर कार्रवाई कैसे कराई जाए, क्योंकि बेटी को आखिर रहना उसी घर में है और फिर छोटी बेटियों की परवरिश कैसे होगी। इसी वजह से मायके वालों ने अब चुप्पी साध ली है।

अमरोहा चिकित्सा अधीक्षक डा. इदरीस ने बताया कि तेजाब पिलाए जाने की सूचना के साथ एक महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार चल रहा है। अगर ब्लीडिंग हुई तो महिला को रेफर किया जाएगा। पुलिस को मेमो भेजकर सूचना दी जा चुकी है।

अमरोहा कोतवाली इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप गौतम का कहना है कि अस्पताल से ढाई से तीन बजे के बीच मेमो प्राप्त हुआ, जिस पर एसआई मनोज कुमार को सीएचसी भेजा गया था। विवाहिता को डॉक्टरों ने बोलने से मना कर रखा है। इसलिए बयान नहीं हो पाए। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। वैसे विवाहिता की हालत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed