फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   why Parrikar signed Louis Berger for airport project

'रक्षा मंत्री बताएं सरकार ने कितनी घूस ली'

Thu, 23 Jul 2015 03:22 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
why Parrikar signed Louis Berger for airport project

गोवा के पूर्व लोक निर्माण मंत्री चर्चिल अलेमाओ ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाए कि सत्ताधारी पार्टी ने मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा परियोजना के लिए उसी कंपनी को क्यों चुना जिसपर पहले से ही घूस देने के आरोप थे।

विज्ञापन


उनका यह बयान मनोहर पर्रिकर के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था की एक कंपनी ने गोवा के दो पूर्व मंत्रियों को घूस दी थी। वहीं चर्चिल का कहना है कि अमेरिका मूल की कंपनी लूइस बर्जर ने मोपा परियोजना के लिए 14 करोड़ रुपये अदा किए थे। सरकार को बताना चाहिए कि इस समझौते में उन्हें कितना कमीशन मिला।
विज्ञापन


जब सरकार को पहले से ही पता था कि लूइस बर्जर ने कई परियोजनाओं को हासिल करने के लिए घूस दी थी तो फिर मोपा परियोजना का ठेका उसी कंपनी को कैसे मिल गया। जाहिर सी बात है कि इसके लिए भी उसने घूस दी होगी। इस परियोजना की भी जांच होनी चाहिए। चर्चिल ने रक्षा मंत्री को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, 'जब माननीय रक्षा मंत्री सब कुछ जानने का दावा करते हैं, तो उन्होंने फिर मोपा परियोजना के लिए उसी कंपनी को क्यों चुना।'

विज्ञापन
विज्ञापन

लूइस बर्जर पर लगा था आरोप

why Parrikar signed Louis Berger for airport project

गौरतलब है कि हाल ही में मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि कंपनी ने दो पूर्व मंत्रियों को घूस दी थी। अमेरिका की इस कंपनी पर आरोप थे कि उसने परियोजना को हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को घूस दिए। ये परियोजनाएं दो राज्यों गोवा और असम में थे।

अलेमाओ ने कहा कि उनकी अंतरात्मा साफ है और वह किसी भी जांच से घबराने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं, चाहे वह सीबीआई से हो या फिर किसी और एजेंसी से। मैं बीजेपी सरकार को चुनौती देता हूं कि वह मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिद्ध करके दिखाए।'

उन्होंने कहा कि वह कभी भी किसी लूइस बर्जर के अधिकारी से नहीं मिले। सभी ठेके नियमों के मुताबिक ही दिए गए। इस पूरी प्रकिया का संचालन लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों और टेक्निकल अधिकारियों ने मिलकर किया। इसमें मेरा कोई योगदान नहीं था। टेक्निकल विभाग ने नियमों के मुताबिक अपना काम किया जिसके बाद फाइल को मुख्यमंत्री के पास भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed