फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   why narendra modi told his wife's name to ec

...तो इस वजह से मोदी ने किया अपनी पत्नी के नाम का खुलासा

Fri, 11 Apr 2014 07:45 AM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
why narendra modi told his wife's name to ec

आखिर क्या कारण है कि भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी तक को अपने पर्चे में पत्नी का नाम जशोदाबेन लिखना पड़ा? इसके पीछे एक बड़ी वजह है।

विज्ञापन


दरअसल गुरुवार को मुंबई की उत्तर पश्चिम सीट से शिवसेना के लोकसभा उम्मीदवार गजानन कीर्तिकर विवाद में फंस गए। उन पर दूसरी पत्नी के भी होने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


कीर्तिकर ने चुनाव आयोग को दी अपनी जानकारियों में मेघना कीर्तिकर को पत्नी बताया है। इस सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार प्रदीप टी के इलेक्शन एजेंट महेश मलिक ने आरोप लगाया है कि कीर्तिकर की दूसरी पत्नी विदिशा कीर्तिकर पुणे में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गजानन कीर्तिकर ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

दो पत्नियों के विवाद में फंसे गजानन

why narendra modi told his wife's name to ec

असल में पिछले कुछ समय से इस चुनाव क्षेत्र में ऐसे पर्चे बांटे जा रहे हैं जिनमें गजानन कीर्तिकर के झूठ को सामने लाने की बात कही जा रही है।

इसमें उनकी दूसरी पत्नी और उनकी संपत्ति का जिक्र है। मीडिया में आई खबरों में यह बात सामने आई कि विदिशा कीर्तिकर नाम की महिला पुणे के कोथुर्ड स्थित बहुमंजिला इमारत श्रीमद रेसीडेंसी की 11वीं मंजिल पर रहती है।

यह इमारत कीर्तिवर्धन इंडिया प्रा. लि. द्वारा बनाई गई है। गजानन और विदिशा इस कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में हैं।

मुश्किल में गजानन कीर्तिकर

why narendra modi told his wife's name to ec

बताया जाता है कि पुणे में गजानन और विदिशा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में साथ दिखते रहे हैं। उनकी तस्वीरें भी अखबारों में प्रकाशित हुई हैं।

खबरों के अनुसार कोथुर्ड की वोटर सूची में विदिशा का पूरा नाम विदिशा गजानन कीर्तिकर के रूप में दर्ज है। यह विवाद सामने आने के बाद गजानन मुश्किल में दिख रहे हैं।

हालांकि उन्होंने विदिशा कीर्तिकर नाम की किसी महिला को जानने से इनकार किया है। उनकी सीट पर 24 अप्रैल को वोटिंग होनी है और उनके विरोधियों द्वारा इस मुद्दे को हवा देने से कीर्तिकर परेशानी में पड़ सकते हैं।

और इसलिए लिखना पड़ा मोदी को पत्नी का नाम

why narendra modi told his wife's name to ec

मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर कीर्तिकर का मुकाबला कांग्रेस के गुरुदास कामत, मनसे के महेश मांजरेकर और राष्ट्रीय आम पार्टी की राखी सावंत से है।

उल्लेखनीय है कि इस बार चुनाव आयोग प्रत्याशियों द्वारा सारी निजी जानकारी दिए जाने को लेकर बहुत सख्त है और उसके गलत पाए जाने पर प्रत्याशी को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य भी करार दिया जा सकता है।

यही कारण है भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी तक को अपने पर्चे में पत्नी का नाम जशोदाबेन लिखना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed