फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   why murli manohar joshi meet with narendra modi

आखिर क्या थे जोशी-मोदी की मीटिंग के मायने?

Thu, 29 May 2014 01:08 PM IST
Updated Thu, 29 May 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
why murli manohar joshi meet with narendra modi

केंद्रीय कैबिनेट में खुद को शामिल किए जाने की अटकलों के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई।

यह मुलाकात मीडिया में आ रही उन खबरों के बीच हुई, जिसमें कहा गया है कि कैबिनेट का जल्द विस्तार किया जा सकता है और रक्षा जैसे अहम मंत्रालयों को पूर्णकालिक मंत्री मिल सकते हैं।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री बनाए जा सकते हैं जोशी

why murli manohar joshi meet with narendra modi

जोशी का नाम रक्षा मंत्री के संभावितों के तौर पर लिया जा रहा है। अभी रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास है। पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के बावजूद जोशी को मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकी।

जोशी को संघ का भी पूरा समर्थन हासिल है। जोशी की मोदी से भेंट भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की शीर्ष संघ नेताओं से मुलाकात के बाद हुई। सूत्रों का कहना है कि जोशी ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में काम करना स्वीकार किया था।

पार्टी सूत्रों का यह भी कहना है कि वह सलाहकार की भूमिका पर भी विचार कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद मोदी जोशी के घर गए थे और उन्होंने वहां पर एक घंटे से ज्यादा वक्त गुजारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed