{"_id":"62fd8f516e62adb72ab15e55ed2db6c4","slug":"who-will-get-what-in-aap-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की सरकार में कौन बनेगा बिजली और जल मंत्री?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आप की सरकार में कौन बनेगा बिजली और जल मंत्री?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Dec 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्रियों के नाम तय होने के बाद अब विभागों के बंटवारे की चर्चा तेज हो गई है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच मंत्रियों को दिए जाने वाले विभागों को लेकर माथापच्ची जारी रही। इस दौरान मंत्रियों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और काम करने की क्षमता जैसे मसलों पर विचार किया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसौदिया को परिवहन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा जा रहा है। जबकि कानून, श्रम व उद्योग मंत्रालय का प्रभार सोमनाथ भारती को दिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने की केजरीवाल की खूब तारीफ
इसी तरह पीडब्ल्यूडी मंत्रालय सत्येंद्र कुमार जैन को सौंपे जाने की संभावना है। जबकि स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय सौरभ भरद्वाज को दिया जा सकता है। वहीं शिक्षा व समाज कल्याण मंत्रालय राखी बिड़ला, खाद्य आपूर्ति महिला और बाल विकास विकास गिरीश सोनी को मिल सकता है। इसके अलावा इन सभी को कुछ और मंत्रालयों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।
विज्ञापन
‘आप’ का सांसद बनना है तो करें आवेदन
सूत्रों की मानें तो गृह, ऊर्जा, वित्त व टैक्स, जल बोर्ड, पर्यावरण, जैसे बाकी सभी मंत्रालय अरविंद केजरीवाल खुद अपने पास रख सकते हैं। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि बिजली व पानी अरविंद की सरकार के कोर मुद्दे हैं। जबकि राजस्व की अरविंद को गहरी समझ है।