फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   who knows, who is real parents of geeta

प्रतापगढ़ का परिवार बोला गीता उनकी बेटी, जांच को हैं तैयार

Tue, 27 Oct 2015 07:48 AM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 07:48 AM IST
विज्ञापन
who knows, who is real parents of geeta

पाकिस्तान से भारत लाई गई मूकबधिर गीता पर अपना दावा जताने वाला महेशगंज का परिवार उसे पाने के लिए हर जांच कराने को तैयार है। खुद को उसकी मां बताने वाली अनारा देवी पति रामराज के साथ इस मामले को लेकर मंडलायुक्त से मिली और अपना दुखड़ा सुनाया। कहा कि उसका डीएनए टेस्ट करा लिया जाए।

विज्ञापन


उसके प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने प्रमुख सचिव गृह और जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को डीएनए टेस्ट कराने के लिए पत्र भेजा है। उधर, पूरे परिवार के साथ रामराज गीता से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गया है।
विज्ञापन


23 साल की गीता कराची में ईदी फाउंडेशन के आश्रय स्थल में रहती थी। वह करीब एक दशक पूर्व लाहौर स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस में मिली थी। पुलिस उसे लाहौर के चेरिटेबल ईदी फाउंडेशन में ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व जब मामला सामने आया तो महेशगंज थाना क्षेत्र के रामा का पुरवा पूरे रामा निवासी रामराज गौतम व उसकी पत्नी अनारा देवी ने दावा किया कि गीता उनकी खोई हुई बेटी सविता है। दंपति का कहना था कि 11 साल पहले वह छपरा में उनसे बिछुड़ गई थी और किसी तरह पाकिस्तान चली गई। दोनों ने उसके बचपन की तस्वीर दिखाते हुए तमाम तर्क भी दिए।

'उसकी खोई बेटी उसे मिल जाए'

who knows, who is real parents of geeta

उनकी बातों की सत्यता परखने के लिए एसडीएम कुंडा को भी लगाया गया। कुछ दिनों तक फोर्स भी उनके घर पर तैनात रही। जब रामराज को पता चला कि गीता का दूसरे परिवार से नाता जोड़ा जा रहा है तो वह बेचैन हो उठा।

गीता के वतन वापसी की खबर पाकर रामराज अपने परिवार के साथ सोमवार को इलाहाबाद पहुंचा। वहां कमिश्नर राजन शुक्ला से मुलाकात कर अपना दर्द सुनाया। बोला कि वह डीएनए समेत हर जांच को तैयार है, लेकिन उसकी खोई बेटी उसे मिल जाए।

रामराज की बातों को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने डीएम प्रतापगढ़ और प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर रामराज की जांच कराने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। उन्होंने उसका डीएनए टेस्ट कराने के लिए प्रमुख सचिव गृह और डीएम प्रतापगढ़ को पत्र लिखा है।

कमिश्नर से मिलने के बाद रामराज अपने परिवार के साथ गीता से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गया। रामराज व अनारा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। वह और उसका परिवार गीता के लिए हर जांच को तैयार है। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि अभी वह मुख्यालय से बाहर हैं। यदि कमिश्नर ने पत्र भेजा है तो उसका पालन कराया जाएगा और रामराज के डीएनए टेस्ट के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed