किरण बेदी को परेड में बुलाने पर बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल को गणतंत्र दिवस परेड में न बुलाने पर सवाल खड़े कर रही आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को उनकी प्रतिद्वंदी नुपुर शर्मा ने करारा जवाब दिया है।
भाजपा की प्रत्याशी नुपुर ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि एक व्यक्ति (केजरीवाल) जो लोगों से गणतंत्र दिवस का बायकॉट करने के लिए कह रहा था आज वो ही खुद को उस आयोजन में न बुलाए जाने से खफा है, ये बड़े कमाल की बात है।
नुपुर ने केजरीवाल और उनकी पार्टी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अगर आप संविधान का सम्मान नहीं करेंगे तो आपको क्यों यहां बुलाया जाए। नुपुर के अलावा उनकी पार्टी के अन्य नेताओं ने भी इस मुद्दे को लेकर केजरीवाल को निशाने पर ले लिया है।
वहीं इस संबंध में किरण बेदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निमंत्रण जबरदस्ती नहीं मांगे जाते। मुझे निमंत्रण दिया गया था तो मैँ चली गई। उन्होंने भी केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह हर चीज पर अपनी मर्जी थोपते हैं।
Some1 who opening asks ppl to boycott Republic Day is nw talking abt nt being invited to parade?: Nupur Sharma (BJP) pic.twitter.com/HxUXfIPG6j
— ANI (@ANI_news) January 26, 2015
आशीष खेतान ने साधा केन्द्र सरकार पर निशाना
असल में केन्द्र सरकार की ओर से राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए इस बार अरविंद केजीवाल को आमंत्रित नहीं किया गया है। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी और भाजपा की मुख्यमंत्री पद की दावेदार किरण बेदी को समारोह में आमंत्रित किया गया था।
वह सबसे अगली पंक्ति में बैठी दिखाई दीं। इसी बात को लेकर आम आदमी पार्टी का गुस्सा भड़का हुआ है। पार्टी ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने जानबूझकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को आमंत्रित नहीं किया, जबकि भाजपा की किरण बेदी को विशेष न्यौता भेजा गया है।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशीष खेतान ने इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह संकुचित मानसिकता के तहत काम कर रहे हैं। केन्द्र सरकार जानबूझकर किरण बेदी को प्रमोट कर रही है।