फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   when sushma becomes pm for a brief period

और सुषमा स्वराज बन गईं 'प्रधानमंत्री'

Tue, 20 Aug 2013 02:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 20 Aug 2013 02:08 PM IST
विज्ञापन
when sushma becomes pm for a brief period

आम चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा में प्रधानमंत्री पद को लेकर किस कदर दीवानगी है, यह उसके नेता कई बार अपनी हरकतों और बयानों से जाहिर कर चुके हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को लोकसभा में ऐसा गजब हुआ कि सदन में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज पल भर के लिए सही, लेकिन बाकी सभी नेताओं को पीछे छोड़ते हुए प्रधानमंत्री बन गईं।
विज्ञापन


दरअसल, हुआ यह है कि सुषमा प्रधानमंत्री के करीब बैठने वाले गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का हालचाल लेने सत्ता पक्ष की कुर्सियों की ओर गईं और उनकी तबीयत के बारे में पूछते-पूछते उनके करीब बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प यह है कि जिस जगह वह बैठीं, वह किसी और नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की थी।

हालांकि, ऐसी परंपरा रही है कि प्रधानमंत्री की खाली कुर्सी पर भी कभी भी कोई नहीं बैठता।

अब राजनीतिक गलियारों में बीजेपी की इस सीनियर नेता की इस गलती के कई मायने निकाले जा रहे हैं। सवाल यह भी क्या सुषमा जल्दबाजी़ में तो नहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed