{"_id":"4de8b06e-72c7-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"when-supreme-court-took-away-right-to-life-from-afzal","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद पर हमले की साजिश में पूरी तरह सक्रिय था गुरू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संसद पर हमले की साजिश में पूरी तरह सक्रिय था गुरू
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 09 Feb 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने चार अगस्त, 2005 के अपने फैसले में कहा था कि संसद पर हमले के दौरान मारे गए फिदायीन आतंकवादियों से अफजल गुरू का हमले के ठीक पहले तक संपर्क बना हुआ था। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को जोड़कर देखने से यह साबित होता है कि वह साजिश में शामिल था और उसने पूरी सक्रियता दिखाई थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 13 अगस्त, 2001 को संसद पर हमले में मारे गए एक आतंकवादी मोहम्मद ने सुबह 10.43, 11.00 और 11.25 बजे फोन किया था। इन काल्स का टेप सुनने से पता चलता है कि मोहम्मद ने अफजल को बताया था कि वह अपने साथियों के साथ योजना को अंजाम देने जा रहा है।
विज्ञापन
जस्टिस पीवी रेड्डी व पीपी नाओलकर की बेंच ने कहा था कि इन आतंकवादियों को छिपने के लिए उत्तरी दिल्ली के गांधी विहार व इंदिरा विहार में जगह दिलाने में भी अफजल गुरू सहायक रहा है और विस्फोटकों को तैयार करने में इस्तेमाल किए गए रसायनों समेत अन्य सामान उपलब्ध कराने में मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
संसद परिसर में सुरक्षाबलों की गोलियों से मारे गए पांचों आतंकवादियों मोहम्मद, हैदर, हमजा, राना और राजा की पहचान भी गुरू ने ही की थी। कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया है कि अफजल गुरू इन आतंकवादियों के अलावा तीन अन्य आरोपियों दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कालेज के शिक्षक एसएआर गिलानी, अपने चचेरे भाई शौकत हुसैन गुरू और अफ्सां गुरू उर्फ नवजोत संधू के संपर्क में था।
उसको मौत की सजा सुनाने से पहले सुप्रीम कोर्ट ने उसके पास से बरामद मोबाइल फोन व आतंकवादियों की मदद से पहुंचे हवाला लेन-देन के साक्ष्यों की भी परख की।