फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   When passenger's attitude forces plot to do emergency landing

जब उपद्रवी यात्री ने कराई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Thu, 17 Sep 2015 07:45 AM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 07:45 AM IST
विज्ञापन
When passenger's attitude forces plot to do emergency landing

निजी विमान कंपनी इंडिगो की दिल्ली-गोवा फ्लाइट की बुधवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पुलिस के मुताबिक, एक यात्री के कथित तौर पर महिला क्रू मेंबर से अभद्र व्यवहार करने और सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण विमान को आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा।

विज्ञापन


यह वाकया इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई329 में हुआ। विमान से उतारे जाने के बाद सरदारनगर पुलिस ने दिल्ली के व्यापारी राहुल ग्रोवर को गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर दर्ज करने के बाद ग्रोवर को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर वीआर पटेल ने बताया, ‘इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई329 दिल्ली से गोवा जा रही थी। इसमें सवार राहुल ग्रोवर के अभद्र व्यवहार के चलते विमान को अहमदाबाद की ओर मोड़ना पड़ा और इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रू मेंबर से अभद्रता का आरोप

When passenger's attitude forces plot to do emergency landing

विमान की एक महिला क्रू मेंबर ने आरोप लगाया है कि ग्रोवर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, भद्दी टिप्पणियां की और गंदी भाषा का इस्तेमाल किया।’

उधर, विमान कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कैप्टन के कई चेतावनी देने के बावजूद ग्रोवर ने सुरक्षा नियमों का पालन करने से इनकार कर दिया।

विमान में सवार 156 यात्रियों और क्रू मेंबर की सुरक्षा को देखते हुए इस यात्री को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतार दिया गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed