जब पीएम मोदी से मिली फेसबुक की सीओओ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग से हुई मुलाकात की अपनी पिक्चर ट्वीट की है। पीएम मोदी ने बताया कि शेरिल सैंडबर्ग से साथ हुई बातचीत काफी रोचक रही।
मोदी ने बताया कि शेरिल ने उनको जानकारी दी है कि फेसबुक पर एक्टिव यूजर्स के मामले में भारत काफी आगे है। फेसबुक के लिए भारत एक अहम पड़ाव है।
फेसबुक को कैसे करें अच्छा यूज?
मोदी ने बताया कि एक फेसबुक यूजर होने के नाते मैनें उनसे पूछा कि फेसबुक के माध्यम से किस तरह से गर्वनेंस को बेहतर बनाया जा सकता है।
साथ ही सरकार और जनता के बीच बातचीत को कैसे बढ़ाया जा सकता है। पीएम मोदी ने फेसबुक के माध्यम से भारत में और अधिक टूरिस्ट कैसे आ सकते हैं, इस पर भी चर्चा की।