फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   when congress declare his varansi candidate for loksabha election

केजरीवाल की रैली के बाद घोषित होगा कांग्रेस का प्रत्याशी?

Tue, 25 Mar 2014 02:01 PM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
when congress declare his varansi candidate for loksabha election

कांग्रेस उम्मीदवारों की छठी सूची में भी बनारस से नरेंद्र मोदी के खिलाफ उम्मीदवार को लेकर संस्पेंस बरकरार है। साथ ही लुधियाना से केंद्रीय मनीष तिवारी लड़ेंगे या नहीं, इसे लेकर भी संशय बना हुआ है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि तिवारी का चुनाव लड़ना मुश्किल है। वहीं मोदी के खिलाफ उम्मीदवार को लेकर पार्टी का खोज अभियान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

कांग्रेस के बुजुर्ग नेता डॉ कर्ण सिंह, काशी नरेश डॉ वी एन सिंह, अजय राय और राजेश मिश्रा के नामों पर चर्चा जारी है। वहीं पार्टी ने इलाहाबाद से नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पंजाब से फिरोजपुर से पंजाब विधायक दल के नेता सुनील कुमार जाखड़, फतेहपुर साहिब से साधु सिंह धरमसोत, फरीदकोट से जोगिंदर सिंह पंजगराईं को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


राजस्थान के दौसा से नमो नारायण मीणा को जबरन उम्मीदवार बनाया गया है। वह दौसा से अपने भाई हरिशचंद्र मीणा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

केजरीवाल की रैली के बाद घोषित होगा वाराणसी से उम्मीदवार?

when congress declare his varansi candidate for loksabha election

बनारस में नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस की उलझन खत्म होने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को भी 16 उम्मीदवारों की छठी सूची में भी इसका ऐलान नहीं किया गया। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल मंगलवार को बनारस से अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर सकते हैं।

माना जा रहा है कि कांग्रेस इसके बाद ही अपने पत्ते खोल सकती है। हालांकि पार्टी कह चुकी है कि वह केजरीवाल की उम्मीदवारी का समर्थन नहीं करेंगे। मगर कहा जा रहा है कि केजरीवाल के मैदान में उतरने के बाद पार्टी वहां से कमजोर उम्मीदवार उतार सकती है।

उधर, सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी का लुधियाना से लड़ने के कम ही आसार है। सूत्रों का कहना है कि वह चुनाव नहीं लड़ने को लेकर अपनी इच्छा हाईकमान के सामने जाहिर कर चुके हैं। वह अपने खराब स्वास्थ्य को आधार बनाकर चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जता रहे हैं। हालांकि पार्टी में कई वरिष्ठ नेता कह रहे है कि वह चुनाव में हारने के डर की वजह से चुनाव नहीं लड़ना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed