फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   what is the religion of love hindu or muslim?

लंबी है 'लव जेहादियों' की लिस्ट, हिंदू भी मुसलमान भी

Mon, 22 Sep 2014 04:13 PM IST
वुसतुल्लाह खान/बीबीसी संवाददाता
वुसतुल्लाह खान/बीबीसी संवाददाता Updated Mon, 22 Sep 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
what is the religion of love hindu or muslim?

शादी या फिर कोई रिश्ता, किसी औरत और मर्द के बीच होता है। दिमाग का कोई धर्म होता होगा लेकिन दिल का क्या? वुसतुल्लाह का बेबाक ब्लॉग।

विज्ञापन


शाहरुख खान, आमिर खान, सैफ अली खान, इरफान खान, सलमान खान और अरबाज खान के अब्बा सलीम खान।

नसीरूद्दीन शाह, फिल्मसाज साजिद नाडियावाला, फिल्म जोधा अकबर के रायटर हैदर अली, इमरान हाशमी, फिरोज खान, फारुख शेख मरहूम, सईद जाफरी और उनके भाई हामिद जाफरी।

शफी इनामदार, डायरेक्टर के आसिफ, मुजफ्फर अली, इम्तियाज अली, अजीज मिर्जा, फरहान अख्तर, अब्बास टायरवाला और डायरेक्टर मीरा नायर के पति प्रोफेसर मेहमूद ममदानी।
विज्ञापन


शबाना आजमी के भाई बाबा आजमी, म्यूजिक डायरेक्टर नौशाद, इस्माइल दरबार, अन्नू मलिक और उनके भाई डब्बू मलिक।

गजल गायक तलत अजीत, सुनिधि चौहान के पहले पति बॉबी खान, थिएटर के महान डायरेक्टर-एक्टर हबीब तनवीर, इब्राहिम अलकाजी और सफदर हाशमी।

लंबी है इनकी लिस्ट

what is the religion of love hindu or muslim?

सितारनवाज उस्ताद विलायत खान, गायक उस्ताद अली अकबर खान, सरोदनवाज उस्ताद अमजद अली खान, मराठी क्रांतिकारी लोकगायक अम्मार शेख और मशहूर रेडियो एंकर अमीन सयानी।

पाकिस्तानी क्रिकेटर जहीर अब्बास, मोहसिन हसन खान, भूतपूर्व इंडियन क्रिकेट कैप्टन नवाब मंसूर अली खां पटौदी, मोहम्मद अजहरूद्दीन, टेस्ट क्रिकेट सबा करीम और टेस्ट क्रिकेटर मोहम्मद कैफ।

मशहूर लेखर सलमान रुश्दी, जोया अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर, गैंगस्टर हाजी मस्तान, आईटी टायकून अजीम प्रेमजी के बेटे रशाद और बंगाली कवि काजी नजरूल इस्लाम।

विज्ञापन

बडे़ के नाम भी शामिल

what is the religion of love hindu or muslim?

पाकिस्तानी पंजाब के एक गवर्नर सलमान तासीर, करगिल की लडाई में मुसलमान बाप अजीज और हिंदू मां हेमा का शहीद होने वाला भारतीय सुपुत्र कैप्टन हनीफुद्दीन वीर चक्र।

राजा साहब मेहमूदाबाद मोहम्मद अमीर मोहम्मद खान, भारत के भूतपूर्व चीफ जस्टिस और उपराष्ट्रपति मोहम्मद हिदायतुल्ला, अमरीका और संयुक्त राष्ट्र में भारत के भूतपूर्व राजदूत आबिद हुसैन।

स्वतंत्रता आंदोलन की एक सिपाही अरुणा गांगुली के पति बैरिस्टर आसिफ अली जमानी, बुद्धिजीवी, लेखक और नेहरू कैबिनेट के एक मंत्री हुमायूं कबीर और नेहरू जी की एक भांजी जनक कुमारी के पति जलील असगर।

कर्नाटक के सीनियर नेता सीएम इब्राहिम के बेटे फैज, पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी, कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह, दिल्ली की भूतपूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दामाद।

बीजेपी के राज्यसभा में लीडर रहे सिकंदर बख्त मरहूम, मुख्तार अब्बास नकवी, शहनवाज हुसैन, वगैरह वगैरह।

इनमें से कुछ की पत्नियां मुसलमान हो गईं, कुछ की नहीं हुईं। इनके सब बच्चे या तो मुसलमान रहे या इनमें से कुछ हिंदू और कुछ मुसलमान हो गए।

विज्ञापन

दिल का मजहब

what is the religion of love hindu or muslim?

कुछ बच्चों ने हिंदू मर्दों और औरतों से शादियां की और कुछ ने मुसलमानों से। मगर ये सब के सब हैं लव जिहादी या उनके बच्चे।


तो फिर क्या हुक्म है? क्या करें इन सबका?

और जिन जाने माने हिंदुओं की पत्नियां मुसलमान हैं, क्या वो भी लव जिहादियों की कैटगरी में आते हैं या आती हैं? कोई आदेश उनके लिए भी?

अच्छा, दिमाग का तो कोई न कोई धर्म होता ही है, दिल का क्या धर्म होता है? हिंदू या मुसलमान? बताएं न! इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed