फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   what is official name of our country

आखिर क्या है हमारे देश का आधिकारिक नाम?

Sat, 06 Oct 2012 12:32 PM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Oct 2012 12:32 PM IST
विज्ञापन
what is official name of our country

प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय से लेकर संस्कृति मंत्रालय को ये नहीं मालूम कि हमारे देश का आधिकारिक नाम क्या है? इसके अलावा देश के एक से अधिक आधिकारिक नाम होने की भी किसी को जानकारी नहीं है। इस बारे में जानकारी इकट्ठा करने की जिम्मेदारी अब राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंपी गई है। दरअसल, एक महिला ने आरटीआई के जरिए इस बारे में जानकारी चाही थी। इससे केंद्र सरकार मुश्किल में फंस गई है क्योंकि देश के आधिकारिक नाम से जुड़ी कोई जानकारी उसके पास नहीं है।

विज्ञापन


लखनऊ की राजाजीपुरम निवासी उर्वशी शर्मा ने 22 अगस्त को प्रधानमंत्री कार्यालय के केन्द्रीय जन सूचना अधिकारी को आरटीआई के तहत पत्र भेजा। इसमें सरकारी कागजात के अनुसार देश के आधिकारिक नाम से जुड़ी जानकारी मांगी गई थी। उवर्शी चर्चित बाल आरटीआई कार्यकर्ता ऐश्वर्या पाराशर की मां हैं। उन्होंने आधिकारिक नाम की घोषणा की प्रक्रिया से जुड़े सारे कागजात और नोटिफिकेशन की प्रमाणित प्रतियां भी मांगी है।
विज्ञापन


पीएमओ ने पत्र को 31 अगस्त को गृह मंत्रालय को भेज दिया। गृह मंत्रालय ने इसे संस्कृति मंत्रालय भेजा और संस्कृति मंत्रालय ने 26 सितंबर को इसे राष्ट्रीय अभिलेखागार को भेजा है। अब राष्ट्रीय अभिलेखागार अपने पुराने कागजात, पत्रावलियों में इस सूचना को तलाश रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed