फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   what is iraq connection of azamgarh

क्या है आजमगढ़ का 'इराक कनेक्शन'?

Fri, 18 Jul 2014 12:36 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
what is iraq connection of azamgarh

इन दिनों खुफिया एजेंसियां आजमगढ़ का ‘इराक कनेक्शन’ तलाशने में जुटी हैं। पिछले दिनों इराक में छिड़े गृहयुद्ध में मुंबई के कल्याण बाजार पेट परिसर में रहने वाले चार युवकों के शामिल होने की बात सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां यह पता करने में जुटी हैं कि उन युवकों से आजमगढ़ के उन फरार आतंकी युवकों के बीच कोई संबंध तो नहीं हैं, जो बटला इनकाउंटर जैसे मामलों में वांछित हैं। जिन पर दस-दस लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। इसके लिए ये एजेंसियां जिले में इन युवकों के परिवारीजनों के साथ-साथ रिश्तेदारों और करीबियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन


आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) के एक अधिकारी ने बताया कि आजमगढ़ और आसपास के जिलों के बहुत से लोग खाड़ी देशों में जीविकोपार्जन के लिए रह रहे हैं। इनमें सैकड़ों लोग केवल इराक में हैं। ऐसे में बहुत संभव है कि फरार आतंकियों की सूची में शामिल जिले के सर्फुद्दीन, अबू राशिद, आरिज खान, मिर्जा सादाब बेग, डा. शाहनवाज, मो. खालिद, बड़ा साजिद आदि का इधर इन लोगों से कोई नया संपर्क हुआ हो।
विज्ञापन

जिले में कई स्थानों पर छापेमारी

what is iraq connection of azamgarh

अधिकारी के अनुसार आईबी को पक्का विश्वास है कि मुंबई के कल्याण बाजार पेट परिसर से पिछले दिनों जो चार युवक गायब हुए हैं और जिनके इराक के गृहयुद्ध में जिहादी के तौर पर शामिल होने की बात सामने आ रही है, के संबंध आजमगढ़ के फरार आतंकी युवकों से हैं।

अधिकारी ने बताया कि यह जानकारी होने पर जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की गई लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। अब हम इन आतंकी युवकों के घरवालों के अलावा रिश्तेदारों और शुभचिंतकों पर पैनी नजर रख रहे हैं। उम्मीद है कि शीघ्र ही सफलता मिलेगी।

वाराणसी जोन के आईजी प्रकाश डी का कहना है कि ऐसे लोगों के विषय में जानकारी हासिल करने में आईबी, एटीएस लगी हुई हैं। हम उनके कार्य में उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed