{"_id":"17ac197a-7d7e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"was-hyderabads-shirdi-sai-baba-temple-real-target-of-blasts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद का साईं मंदिर था आतंकियों का निशाना ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हैदराबाद का साईं मंदिर था आतंकियों का निशाना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Feb 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में गुरुवार को हुए दो सीरियल बम ब्लास्ट के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि शहर का साईं बाबा मंदिर आतंकियों का मुख्य निशाना था लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने अपना टारगेट बदल दिया। इसका कारण था मंदिर में पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी से की गई कडी़ सुरक्षा व्यव्स्था।
विज्ञापन
एक निजी चैनल के अनुसार आतंकी ज्यादा तादाद में लोगो की हत्या करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने साईं मंदिर को अपना टारगेट बनाया था। लेकिन उनकी योजना उस समय फेल हो गई जब दिलसुखनगर में ब्लास्ट से ठीक 23 मिनट पहले पुलिस कमिश्नर साईं मंदिर पहुंच गए। इस कारण वहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिर आतंकियों को अपना टारगेट बदलना पडा़ और उन्होंने मंदिर से कुछ दूरी पर ही इस हमले को अंजाम दिया।
विज्ञापन
अभी तक के जांच में सुरक्षा एजेंसियों को आजमगढ़ के फरार इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी तबरेज और उसके साथियों पर शक की सुई जमने लगी है। इसी क्रम में एटीएस तबरेज का लिंक ढूंढ़ने और सुराग हासिल करने आजमगढ़ पहुंच गई है। वहीं, एनआईए की टीम सुराग की तलाश में दरभंगा भी जाएगी।
विज्ञापन