दो पूर्व सांसदों के नाम जारी हुआ वारंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगलदीप की अदालत ने 2001 में जहानागंज थाने का घेराव करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में शनिवार को दो पूर्व सांसदों दरोगा प्रसाद सरोज और दारा सिंह चौहान के खिलाफ वारंट जारी किया है।
कोर्ट ने डीआईजी और एसपी को दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का आदेश दिया है।
बता दें कि सात सितंबर 2001 को लालगंज के तत्कालीन सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज और मऊ से सपा के सांसद दारा सिंह चौहान ने दल बल के साथ जहानागंज थाने का घेराव करके सरकारी कार्य बाधित किया था।
प्राथमिकी हुई दर्ज
इस मामले में दोनों सांसदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वर्ष 2010 में दोनों नेताओं ने इस मुकदमे को शासन से खत्म कराने का भी प्रयास किया था पर मामला वापस नहीं हुआ।
शनिवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट(कोर्ट-29) मंगलदीप की अदालत ने दोनों पूर्व सांसदों के नाम वारंट जारी करते हुए डीआईजी और एसपी को दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का आदेश दिया है।