{"_id":"52913f70-5f2e-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"war-against-pakistan-on-sp-bsp-different-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के खिलाफ युद्ध पर सपा, बसपा के सुर अलग-अलग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाक के खिलाफ युद्ध पर सपा, बसपा के सुर अलग-अलग
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2013 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान पर हमला बोलने को लेकर सपा और बसपा के सुर अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने जहां पाकिस्तान पर हमला बोलने का समर्थन किया है, वहीं बसपा ने युद्ध के विकल्प को खारिज किया है। इस बीच सरकार ने कट्टरवादी मानसिकता से दूर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने दो टूक कह दिया कि पाक से निपटने के लिए एकमात्र हल युद्ध है। सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि पाकिस्तान ने जिस तरह से हमारे दो भारतीय सैनिकों के सिर काटे हैं, उसे देखते हुए इस समस्या का एकमात्र हल युद्ध है। इसके जरिए पाकिस्तान पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मायावती ने कहा है कि वह युद्ध को समस्या का एकमात्र हल नहीं मानती हैं। मायावती ने कहा कि अगर केंद्र सरकार इस मसले पर गंभीरता से कदम उठाए तो इसका शांतिपूर्ण तरीके से हल निकाला जा सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर इस मसले को लेकर ढिलाई बरतने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
इस बीच सरकार ने भाजपा नेता सुषमा स्वराज के कड़े बयान का जवाब दिया है। सरकार की ओर से सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि पेशेवर सेनाएं समझौतों के नियमों का पालन करती हैं। उल्लंघन पर रणनीतिक जवाब के जरिए जीत दर्ज की जाती है न कि अंधराष्ट्रवाद से।
तिवारी ने सुषमा स्वराज के उस बयान के बाद टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि पाकिस्तान शहीद सैनिक हेमराज का सिर नहीं लौटाता है तो भारत को पाकिस्तान से कम से कम 10 सिर लेकर आने चाहिए।