फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vypam sacm connection with varanasi

EXCLUSIVE: वाराणसी से भी जुड़े व्यापमं घोटाले के तार

Sat, 19 Jul 2014 12:35 AM IST
पंकज सिंह/अमर उजाला, वाराणसी
पंकज सिंह/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 19 Jul 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
vypam sacm connection with varanasi

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित और हाईप्रोफाइल व्यापमं घोटाले के तार वाराणसी से भी जुड़ गए हैं। इंदौर की स्पेशल पुलिस टीम ने वाराणसी पहुंचकर बीएचयू के एक छात्र अजय यादव को गिरफ्तार किया है। इसने मप्र प्रीपीएमटी-2013 में एक अभ्यर्थी को पास कराने के लिए ठेका लिया था और पटना के एक युवक को सॉल्वर के तौर पर बैठाया था। फर्जी तरीके से एडमिशन के मामले खुलने के बाद इंदौर पुलिस अजय तक पहुंच गई।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित होने वाली प्रीपीएमटी परीक्षा घोटाले की जड़ें तलाशते बुधवार की रात इंदौर पुलिस की एक स्पेशल टीम ने वाराणसी में छापा मारा। टीम ने सारनाथ के फरीदपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अजय यादव पुत्र रमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। अजय बीएचयू में बीएससी तृतीय वर्ष में पढ़ाई करने के साथ ही कोचिंग भी पढ़ाता है। वहीं उसके पिता गांव में ही एक स्कूल का संचालन करते हैं।
विज्ञापन


इंदौर से वाराणसी पहुंची पुलिस ने बिना स्थानीय पुलिस की मदद के ही आरोपी अजय को कोचिंग से उठा लिया और अपने साथ लेकर चली गई। इस पूरे मामले में वाराणसी पुलिस को अब तक कोई भनक नहीं है। हालांकि बीएचयू प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई थी। कार्यवाहक जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि बीएचयू प्रशासन को इसकी जानकारी थी और नियमानुसार सहयोग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सॉल्वर से स्कोरर बन गया अजय

vypam sacm connection with varanasi

इंदौर पुलिसस्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के डिप्टी एसपी सलीम खान ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि अजय इस पूरे फर्जीवाड़े में पहले सॉल्वर था और अब स्कोरर का काम करता है। वर्ष 2013 में इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रविंद्र जाटव के एडमिशन के लिए पटना कॉलेज के विक्रांत को सॉल्वर बनाया। इस काम के लिए उसे 4.50 लाख रुपए मिले थे। इसमें सॉल्वर को एक लाख रुपए दिए गए। उसके तार ग्वालियर के रैकेटियर डॉ. ज्ञान सिंह और उसके चेले डा. नरेंद्र चौरसिया से जुड़े हैं।

यह दोनों आरोपी यूपी के विभिन्न जिलों से होनहार युवकों को सॉल्वर के तौर पर तलाश करने का काम करते हैं। अजय रैकेटियर नरेंद्र के सम्पर्क में वर्ष 2010 में आया। उस साल वह नरेंद्र के भांजे दीपक के लिए मप्र प्रीपीएमटी की परीक्षा में सॉल्वर बना था। जिसके लिए उसे एक लाख रुपए मिले थे। बाद में वह सॉल्वर मुहैया कराने का ठेका लेने लगा। पुलिस के मानना है कि घोटाले की जड़ें वाराणसी के अलावा इलाहाबाद, शाहजहांपुर, लखनऊ और झांसी में भी फैली हुईं हैं।  

भेलूपुर के सीओ शालिनी ने बताया कि हमें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहां की पुलिस ने अधिकारिक तौर पर हमसे कोई सहयोग नहीं मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed