फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vyapam scam: supreme courtasked to cbi

'व्यापम जांच को अपने हाथों में कब लेगी सीबीआई'

Sat, 01 Aug 2015 08:53 AM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
vyapam scam: supreme courtasked to cbi

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को तीन हफ्ते के भीतर यह बताने के लिए कहा है कि वह व्यापम घोटाले की जांच को पूरी तरह अपने हाथ में कब ले लेगी।

विज्ञापन


सीबीआई को सुनवाई की अगली तारीख पर यह भी बताने के लिए कहा गया है इस घोटाले से जुड़े 185 मामलों में से वह कितने मामलों की जांच को अपने हाथों में ले चुकी है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एचएल दत्तू की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने साथ ही कार्मिक विभाग को सात अगस्त तक यह बताने के लिए कहा है कि सीबीआई में जरूरी नियुक्तियां कब तक भर दी जाएंगी। सीबीआई का कहना है कि अधिकारियों की कमी जांच में आड़े आ रही है। कोर्ट ने इसके लिए अटॉर्नी जनरल से मदद मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

vyapam scam: supreme courtasked to cbi

सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने बताया कि एजेंसी को जांच को पूरी तरह अपने हाथों में लेने में छह से आठ हफ्ते का समय चाहिए।

तीन हफ्ते बीत चुके हैं, लिहाजा उसे पांच हफ्ते और चाहिए। इस पर पीठ ने कहा कि 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन सीबीआई अब भी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।

पीठ ने सीबीआई को तीन हफ्ते में अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। पीठ ने यह भी कहा कि तीन हफ्ते पर्याप्त हैं। सॉलिसिटर जनरल ने पीठ को यह भी बताया कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 24 जुलाई को राज्य में 20 विशेष अदालत के गठन को लेकर अधिसूचना जारी किया है।

सीबीआई ने कहा कि 185 मामलों में से 78 में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। सीबीआई की प्राथमिकता उन मामलों को पहले लेने की है, जिनकी जांच चल रही है। 55 मामलों को एसटीएफ व एसआईटी देख रही है।

बाकी बचे 130 मामलों में 49 में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। बाकी बचे 81 में से 73 मामले धोखाधड़ी से संबंधित हैं। अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed