फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   voting of third phase in lok sabha election

प्रचार का शोर थमा, इन सीटों पर कल होगा मतदान

Wed, 09 Apr 2014 05:53 PM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
voting of third phase in lok sabha election

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के 10 अप्रैल को होने जा रहे मतदान के लिए 11 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मंगलवार शाम पांच बजे प्रचार अभियान थम गया।

विज्ञापन


तीसरे चरण में दिल्ली, हरियाणा और केरल की सभी सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा की दस-दस सीटों पर भी 10 अप्रैल यानी बृहस्पतिवार को ही वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


इस चरण में मध्य प्रदेश की नौ, बिहार की छह, झारखंड की चार तथा छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ की एक-एक सीट पर सैकड़ों उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

voting of third phase in lok sabha election

तीसरे चरण को लोकसभा चुनाव में अहम माना जा रहा है। इस चरण में पश्चिमी यूपी की कुछ सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा।

तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी की जिन दस सीटों पर मतदान होना है, उनमें गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, कैराना और सहारनपुर की सीटें शामिल हैं।

यहां अजित सिंह, राज बब्बर, जनरल वीके सिंह, नगमा और जया प्रदा जैसे प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।

दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोटिंग

voting of third phase in lok sabha election

पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली में भी 10 अप्रैल को मतदान है। दिल्ली की सभी सात सीटों पर भी इसी दिन वोट डाले जाएंगे।

यहां भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें कपिल सिब्बल, कृष्णा तीरथ, हर्षवर्धन, आशुतोष और अजय माकन समेत कई बड़े प्रत्याशी मैदान में हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता के बाद यहां लोकसभा चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस का दावा है कि आप का असर अब खत्म हो चुका है।

पवन बंसल, किरण खेर और गुल पनाग में टक्कर

voting of third phase in lok sabha election

हरियाणा की दस सीटों पर भी इसी चरण में मतदान होगा। यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र दीपेंद्र हुड्डा भी मुकाबले में हैं।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी हरियाणा में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए जुटी है। पार्टी ने यहां लोकसभा चुनाव की कमान अपने नेता योगेंद्र यादव के हाथों में सौंपी हुई है।

चंडीगढ़ में एक मात्र लोकसभा सीट पर कुल 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें पांच महिलाएं हैं। चंडीगढ़ सीट के लिए मुख्य रूप से मुकाबला कांग्रेस के पवन बंसल, भाजपा की किरण खेर और आप की गुल पनाग के बीच माना जा रहा है।

पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे गडकरी

voting of third phase in lok sabha election

10 अप्रैल को ओडिशा की जिन दस सीटों पर मतदान होना है उनमें सुंदरगढ़, बारगढ़, संबलपुर, बोलनगीर, कालाहांडी, नवरंगपुर, कंधमाल, अस्का, बरहामपुर और कोरापुट शामिल हैं।

ओडिशा में साथ ही कुल 147 सीटों में से 70 विधानसभा सीटों पर भी इसी दिन वोट डाले जाएंगे। महाराष्ट्र में 10 सीटों नागपुर, भंडारा, गोंदिया, अकोला, बुलढाना, चंद्रपुर, रामटेक,  गढ़चिरौली, वर्धा, यवतमाल, वाशिम और अमरावती सीट पर मतदान होना है।

नागपुर से पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं जबकि भंडारा, गोंदिया सीट से एनसीपी प्रत्याशी प्रफुल्ल पटेल और वर्धा सीट से कांग्रेस के मुकुल वासनिक मैदान में है।

केरल की 20 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में इस बार छह केंद्रीय मंत्री अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से कांग्रेस के पांच शशि थरूर, केवी थामस, के सुरेश, एम रामचंद्रन और केसी वेणुगोपाल हैं। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री ई अहमद भी चुनावी मैदान में हैं। लक्षद्वीप की एक मात्र लोकसभा सीट पर छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed