{"_id":"3bfc37bc-b53a-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"voting-begins-for-karnataka-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्जिट पोल: कर्नाटक में भाजपा का बचना मुश्किल ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एक्जिट पोल: कर्नाटक में भाजपा का बचना मुश्किल
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Mon, 06 May 2013 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में 14वीं विधानसभा के लिए रविवार को 65 फीसदी मतदान हुआ। 224 सीटों वाली इस विधानसभा में एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के चलते वोटिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इन चुनावों में 2940 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है, जिसका फैसला 8 मई को होना है।
हालांकि माना जा रहा है कि इस बार कांग्रेस राज्य में भ्रष्टाचार के आरोपों को झेल रही सत्ताधारी पार्टी भाजपा को पटकनी दे सकती है।
कर्नाटक में कुल 4 करोड़ 36 लाख 1 हजार मतदाता हैं, जिनमें से 65 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
पिछले चुनाव में 64.91 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था, जिसमें भाजपा को 110 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। लेकिन इस बार माना जा रहा है कि इसमें आधी से ज्यादा सीटों की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी टी शमैया के अनुसार छिटपुट घटनाओं को छोड़कर राज्य में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुए। वोटिंग का समय सुबह 7 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
मगर तेज गर्मी के चलते इसे एक घंटा बढ़ाकर छह बजे तक कर दिया गया। कांग्रेस ने 223 सीटों और भाजपा ने 222 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।
मैसूर जिले की परियापटना सीट पर भाजपा उम्मीदवार का निधन हो जाने के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया। जनता दल (सेक्यूलर), पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पार्टी कर्नाटक जनता पक्ष और बीएसआर कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।
कांग्रेस के पक्ष में एक्जिट पोल
चैनल..........................कांग्रेस.........भाजपा...........जद (यू)
हेडलाइंस टुडे.................112............47................39
सीएनएन-आईबीएन........110-116......43-53...........43-53