{"_id":"99c67dba-21ee-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"voters-vote-for-anyone-left-congress-says-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को छोड़ किसी को भी वोट दें मतदाता: रामदेव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस को छोड़ किसी को भी वोट दें मतदाता: रामदेव
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Mon, 29 Oct 2012 11:02 PM IST
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने गुजरात में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी के बीच पदार्पण करते हुए राज्य की जनता से अपील की है कि वह कांग्रेस को छोड़कर किसी भी दल को वोट दें। 13 दिन की गुजरात यात्रा की शुरुआत के मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस देश में तीन प्रमुख समस्याओं महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर देश की समस्याओं से कोई वास्ता होता तो उसने रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाए होते।
विज्ञापन
नितिन गडकरी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा अध्यक्ष के प्रवक्ता नहीं हैं। बाबा ने कहा कि देश में दो तरह के घोटाले हैं। कोलगेट घोटाला, 2जी स्पैक्ट्रम जैसे घोटाले पहली श्रेणी में आते हैं, जिनमें जनता का पैसा लूटा गया। दूसरे अन्य तकनीकी प्रकार के घोटाले, जिनमें प्रक्रियाओं की गड़बड़ी हुई है तथा कई बातें अनुचित हैं।
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने कहा कि यदि गडकरी ने कुछ भी गलत किया है तो उनके खिलाफ जांच कराई जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए पुनर्गठन के बारे में उन्होंने कहा कि चेहरे बदलने से कुछ नहीं होगा। सरकार को जनता का भरोसा जीतना होगा। योग गुरु इस नवंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वह भाजपा का प्रचार करने आए हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों को कांग्रेस के विरुद्ध जागरूक करने आए हैं।
विज्ञापन