फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vote counting for maharajganj and handia bypoll

गुजरात में भाजपा की बल्ले-बल्ले, बिहार में लालू का डंका

Wed, 05 Jun 2013 10:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 05 Jun 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
vote counting for maharajganj and handia bypoll

गुजरात में दो लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा ने सभी छह सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


दूसरी ओर बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पश्चिम बंगाल की हावड़ा लोकसभा सीट पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने भी जीत का स्वाद चखा है।
विज्ञापन


गुजरात के परिणाम, केंद्र को अल्टीमेटमः मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में भाजपा ही भाजपा
पोरबंदर लोकसभा सीट पर विट्ठल रडाडिया ने 1,28,000 मतों से जीत हासिल की है, वहीं साबरकांठा से हरिभाई चौधरी ने कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्णा गाधवी को 71 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

इसके अलावा जयेश रडाडिया ने कांग्रेस के जगदीश पंभार को हराकर जेतपुर विधानसभा सीट पर कब्जा जमाया। वहीं, मोड़वा हदाफ सीट पर निमिषा सुठार विजयी रहीं। धोराजी सीट पर प्रवीण मनकाडिया ने जीत दर्ज की। लिंबडी सीट पर कीर्ति सिंह राणा ने कांग्रेस के सतीश पटेल को धूल जटाई।

नीतीश पर लालू भारी
बिहार की बात करें, तो महारागंज लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी प्रभुनाथ सिंह विजयी हुए। उन्होंने जदयू के प्रशांत कुमार शाही को हराकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की प्रतिष्ठा बचा ली।

नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने महाराजगंज लोकसभा उपचुनाव को अपनी प्रतिष्ठा को इज्जत का सवाल बना लिया था। राजद सांसद उमाशंकर सिंह के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ है।


'जदयू के पतन की शुरुआत'
इस जीत पर लालू यादव ने कहा कि राज्य की जनता नीतीश कुमार की गलत नीतियों से ऊब चुकी है। लोगों ने नीतीश कुमार के खिलाफ यह मतदान किया है। यह बिहार में जदयू के पतन की शुरुआत है।    

वहीं हावड़ा लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के प्रसून बनर्जी ने जीत दर्ज की।

गुजरातः लोकसभा सीटें
बनासकांठा लोकसभा सीट: हरिभाई चौधरी जीते (भाजपा)
कांग्रेस की कृष्णा गादवी को 71 हजार वोटों से हराया

पोरबंदर लोकसभा सीट: विट्ठल रडाडिया जीते (भाजपा)
कांग्रेस के वीनू अमीपाड़ा को 1.34 लाख मतों से हराया

विधानसभा सीटें
लिम्बाडी: किरीट सिंह राणा (भाजपा)
कांग्रेस के सतीश पटेल को 24787 वोटों से दी शिकस्त

दोराजी: प्रवीण मकडिया (भाजपा)
हरिभाई पटेल को 8094 मतों के अंतर से हराया

जेतपुर: रडाडिया के बेटे जयेश जीते (भाजपा)
कांग्रेस के जगदीश पंभार को 52910 वोटों से हराया

मोरवा हदफ: निमिषा सुथार (भाजपा)
कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह खांत को 17716 वोटों से हराया

बिहार
महाराजगंज लोकसभा सीट: प्रभुनाथ सिंह (राजद)
जदयू के पीके शाही को लगभग एक लाख 37 हजार वोटों से हराया
कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही
पहले भी सीट राजद के ही पास थी

पश्चिम बंगाल
हावड़ा लोकसभा सीट: प्रसून बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस)
माकपा के दीप भट्टाचार्य को 27,015 वोटों से हराया
कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही
2009 में भी सीट तृणमूल कांग्रेस के पास ही थी।

गुजरात की जनता ने भाजपा को जबरदस्त जीत दिलाई है। उपचुनावों में भाजपा की यह विजय कांग्रेस के लिए साफ संदेश है कि जनता में उसके खिलाफ कितना गुस्सा है। आम चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए यह जनता का अल्टीमेटम भी है।--नरेंद्र मोदी, गुजरात के सीएम

मोदी को था जीत का यकीन
मोदी को इन उपचुनावों में भाजपा की जीत का इतना भरोसा था कि वह पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने तक नहीं गए थे।

जीत के क्या मायने
गुजरात में भाजपा की जीत ने पार्टी में नरेंद्र मोदी के कद को और बढ़ा दिया। इससे पार्टी में उनकी पीएम पद की दावेदारी भी और मजबूत हो गई है।

उपचुनाव में जीत इस मायने में भी खास रही कि राज्य की दो लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर पहले कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन भाजपा ने सभी सीटों पर बड़े अंतर से उसका सफाया कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed