फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vishwas s new allegation, opposition parties spying their

कुमार विश्वास का राहुल पर संगीन आरोप

Mon, 24 Mar 2014 03:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Mar 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
vishwas s new allegation, opposition parties spying their

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनावी जंग में कूदे आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कुमार विश्वास ने आरोप लगाया है कि उनकी सभी गतिविधियों की जासूसी कराई जा रही है।

विज्ञापन


इस बाबत उन्होंने चुनाव आयोग को शिकायत भी भेजी है।

शुकुल बाजार के सत्थिन के निकट शनिवार को अपना काफिला रोके जाने को लेकर विश्वास ने देर शाम जिलाधिकारी से मुलाकात की।

'अफसर भी कर रहे हैं भेदभाव'

vishwas s new allegation, opposition parties spying their
कुमार विश्वास ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि जिले के आला अधिकारी मनमाना फैसला ले रहे हैं। उनसे मिलने आने वाले देश-विदेश के पत्रकारों तक को परेशान किया जा रहा है। उनके सभी क्रियाकलापों की रिकॉर्डिंग व जासूसी कराई जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के दौरों में चलने वाले काफिलों पर जिला प्रशासन को आचार संहिता का उल्लंघन नजर नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने न्याय का भरोसा दिलाया

vishwas s new allegation, opposition parties spying their
कुमार विश्वास पिछले कुछ समय से अमेठी में बने हुए हैं और राहुल गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में ताल ठोका हुआ है।

लगातार विवादों में रहने वाले कवि से नेता बने विश्वास पहले भी कई आरोप लगा चुके हैं।

हालांकि सुल्तानपुर के डीएम ने कुमार विश्वास को न्याय का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed