फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   virbhadra singh angry on journalists threat to break camera

पत्रकारों पर भड़के वीरभद्र सिंह, कैमरा तोड़ने की दी धमकी

Wed, 24 Oct 2012 03:40 PM IST
शिमला/इंटरनेट डेस्क
शिमला/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Oct 2012 03:40 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh angry on journalists threat to break camera

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार को मीडिया के सामने आपा खो बैठे। पत्रकारों ने जब उनसे उनके ऊपर लगे आरोपों के बारे में सवाल पूछा तो वीरभद्र सिंह भड़क गए। उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार को कैमरा तोड़ने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन


हुआ यूं कि पत्रकारों ने वीरभद्र सिंह से उनके ऊपर लगे घूस लेने के आरोपों पर प्रतिक्रिया मांगी, जिससे वीरभद्र सिंह तिलमिला गए। उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार से कहा, 'तुम्हारे पास इसके सिवा कोई दूसरा काम नहीं है क्या? मैं तुम्हारा कैमरा तोड़ दूंगा। चुनाव के बाद सबको देख लूंगा।' हालांकि बाद में कांग्रेस की तरफ से इस मामले में माफी मांग ली गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार ने खबर छापी थी कि वीरभद्र सिंह ने 2009 से 2012 के बीच का जो रिवाइज्ड आयकर रिटर्न भरा, उसमें उनकी आमदनी एक साल में करीब तीस गुना बढ़कर लाखों से करोड़ में हो गई। हालांकि, वीरभद्र सिंह अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed