फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   violence in rampur over loudspeaker

यूपी: लाउडस्पीकर को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत, 5 जख्मी

Fri, 02 Oct 2015 01:49 AM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
violence in rampur over loudspeaker

यूपी में रामपुर के बिलासपुर में प्रार्थना सभा के दौरान लाउडस्पीकर बजाने का विरोध करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव भी हुआ। खूनी संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों ओर से आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोसफनगर निवासी लच्छा मसीह का पुत्र थॉमस अपने घर में शाम को रोजाना ईसाई समाज के लोगों के लिए प्रार्थना कराता है। बुधवार रात करीब आठ बजे थॉमस अपने घर में प्रार्थना करा रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि पड़ोसी डैनियल अपने पुत्र हैप्पी, काका और संतोष के साथ उसके घर में घुस गया। शराब के नशे में लाउडस्पीकर बंद कराने को कहा। लाउडस्पीकर बंद न करने पर उन्होंने गाली-गलौज और शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त की शराब पीकर किया झगड़ा

violence in rampur over loudspeaker

इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। पथराव भी हुआ। इसमें थॉमस की मां सोसन (60), आशा, जेम्स मसीह, विक्टर और दूसरे पक्ष के डैनियल घायल हो गए। ईसानगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने सोसन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गुरुवार सुबह सोसन ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने लच्छा मसीह के पुत्र डेविड की ओर से डैनियल, हैप्पी, संतोष, काका तथा डैनियल की ओर से जेम्स, बाबू, माइकल, नीला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला की मौत से घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं। मुकदमे को गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया जाएगा।

जोसफनगर के लोगों ने पुलिस से एक संभावित प्रत्याशी की ओर से बुधवार शाम गांव में भारी मात्रा में कच्ची शराब बंटवाने की शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों ने मुफ्त की शराब पीकर झगड़ा किया था। इसके कारण महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed