{"_id":"5fecd964-154a-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"violence-arson-in-madhubani-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबनी में दूसरे दिन भी हिंसा, कर्फ्यू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मधुबनी में दूसरे दिन भी हिंसा, कर्फ्यू
मधुबनी/पटना/एजेंसी
Updated Sat, 13 Oct 2012 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मधुबनी में पुलिस फायरिंग में एक छात्र की मौत से भड़की हिंसा दूसरे दिन भी जारी रही है। उग्र छात्रों ने शनिवार को पांच पुलिस स्टेशनों को आग लगा दी और दो रेलवे स्टेशनों पर हमलाकर तोड़फोड़ की। छात्रों को काबू में करने के लिए पुलिस ने गोलीबारी की, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हिंसक घटनाओं को देखते हुए जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने जिले के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
अपने साथी की मौत से नाराज छात्रों ने बासोपट्टी, खाजौली, कालूवाही, जयनगर और राजनगर पुलिस स्टेशन पर पथराव किया और आग लगा दी। डीजीपी अभयानंद ने कहा कि जयनगर पुलिस स्टेशन पर पुलिस की गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जयनगर के सब डिवीजनल पुलिस अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लूटपाट भी की। उग्र भीड़ ने बासोपट्टी के ब्लॉक कार्यालय और कालूवाही ब्लॉक कार्यालय स्थित बीज वितरण केंद्र पर आग लगा दी। इसके अलावा दर्जनों वाहनों को जला दिया गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने राजनगर रेलवे स्टेशन पर धावा बोलकर रेल सिग्नल कंट्रोल पैनल को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
इसके अलावा जयनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे की संपत्ति की तोड़फोड़ की। हिंसक घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। नीतीश और मोदी ने एक संयुक्त अपील में कहा है कि सरकार ने हिंसा और पुलिस फायरिंग की न्यायिक जांच का आदेश दे दिया है और वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।
इसके अलावा सरकार ने स्कूली बच्चे के अपहरण और हत्या मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने का भी निर्णय लिया है। इस बीच आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने 15 अक्तूबर को वामदलों के बिहार बंद का समर्थन करने की घोषणा की है।
क्या है मामला
एक महीने पहले एक प्राइवेट स्कूल का छात्र प्रशांत कुमार लापता हो गया था। दो अक्तूबर को उसका सिर कटी लाश बरामद हुई लेकिन पुलिस ने शव को परिजनों को नहीं सौंपा। इसको लेकर और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर लोगों ने शुक्रवार को हंगामा किया। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।