फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   video shown by bjp become viral

भाजपा ने फोड़ा वीडियो बम, कई नेताओं पर उठी अंगुलियां

Tue, 05 Jan 2016 05:17 AM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 05:17 AM IST
विज्ञापन
video shown by bjp become viral

भाजपा ने सोमवार को वीडियो बम फोड़ते हुए सनसनी फैला दी। सरधना से भाजपा विधायक ठा. संगीत सोम ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सीमा प्रधान के पति समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान के बयानों के तीन वीडियो जारी किए हैं।

विज्ञापन


संगीत सोम ने दावा किया कि इन वीडियो में अतुल प्रधान जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी तय होने तक की पूरी कहानी बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनका दावा है कि वीडियो में अतुल ने भाजपा विधायक संगीत सोम, कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर और बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा के एक साथ होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो के जरिये दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री ने अतुल के सामने शाहिद मंजूर को बुलाकर कहा कि तुमने जो पैसे बांट रखे हैं, उसकी बात कर लो और उससे पैसे मत मांगना।

अतुल का यह बयान जहां सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, संगीत सोम का कहना है कि अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पैसे का खेल न होने का दावा करने वाले सपा नेताओं की पोल खुल गई है।

सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ प्रेसवार्ता में मौजूद विधायक ठा. संगीत सोम ने करीब छह मिनट के तीन वीडियो जारी किए। यह वीडियो रिकॉर्डिंग पांच दिन पहले की ही है, जिसमें अतुल प्रधान परतापुर के घाट गांव में एक बैठक को संबोधित करते नजर आ रहे हैं।

ये है वीडियो का सार

video shown by bjp become viral

अतुल प्रधान ने वीडियो में अपने चुनावी सफर को विस्तार से बयां किया है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि जब तक सपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया था और नवाजिश के उम्मीदवार बनने की उम्मीद थी, तब तक संगीत सोम शांत बैठे थे।

जैसे ही अतुल प्रधान की पत्नी को प्रत्याशी बनाया गया, वह सक्रिय हो गए। अतुल इस वीडियो में कह रहे हैं कि कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, भाजपा विधायक ठा. संगीत सोम और बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा एकजुट होकर उनका टिकट कटवाने में लगे रहे और सभी उन्हें हराना चाहते हैं।

अपनी दावेदारी पर तर्क

अतुल ने वीडियो में यह भी कहा कि उनकी पत्नी का टिकट कटवाने के लिए शाहिद मंजूर अपने धुर विरोधी नगर विकास मंत्री आजम खां से भी मिले और सारे शिकवे दूर कर नवाजिश की दावेदारी सुनिश्चित कराने की सिफारिश करने को कहा।

साथ ही अतुल ने बताया कि वह मुख्यमंत्री से मिले और कहा कि मेरठ में पांच दर्जा प्राप्त और एक कैबिनेट मंत्री एक ही समुदाय से हैं। जब सारी लालबत्ती एक ही वर्ग पर हैं तो दूसरा वर्ग क्यों वोट देगा। इन परिस्थितियों को देखते हुए ही उन्हें दावेदारी दी गई है।

अतुल से मत लेना पैसे

video shown by bjp become viral

इस वीडियो में अतुल कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने शाहिद मंजूर को उनके सामने ही अपने आवास पर बुलाया। करीब 45 मिनट तक वार्ता हुई। बकौल अतुल प्रधान, अंत में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अतुल की पत्नी ही चुनाव लड़ेगी।

साथ ही शाहिद मंजूर को निर्देश दिया कि जाओ अतुल को चुनाव लड़ाओ और तुमने जो पैसा बांट रखा है, उनसे बात करो, ये पैसा अतुल से मत लेना।

एमडीए वीसी का वीडियो आना बाकी

विधायक सोम ने कहा कि एमडीए वीसी बहुत गंभीरता से इस चुनाव में पार्टी बन रहे हैं। उनका भी एक वीडियो उनके पास मौजूद है। यह वीडियो छह जनवरी को वायरल किया जाएगा। इस दिन वह अपने प्रत्याशी का बहुमत भी सार्वजनिक करेंगे।

ये है समाजवाद का चेहरा : संगीत सोम

video shown by bjp become viral

इस वीडियो को वायरल करते हुए भाजपा विधायक ठा. संगीत सोम ने कहा कि यह समाजवाद का चेहरा है। एक तरफ विकास के नाम पर वोट लेने की बात करने वाले इस वीडियो में साफ पैसे की बात करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अतुल यदि झूठ बोल रहे हैं तो मुख्यमंत्री को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। नहीं तो स्वीकार करना चाहिए कि वह इस चुनाव में पैसे का लेन-देन करा रहे हैं।

मेरी आवाज नहीं, विरोधियों की साजिश : अतुल प्रधान

पूरे प्रकरण पर सपा प्रत्याशी सीमा के पति अतुल प्रधान का कहना है कि विरोधी उन्हें फंसाने के लिए हर चाल चल रहे हैं। इस वीडियो में उनकी आवाज की नकल है और यह उनकी आवाज नहीं है।

मंत्री के साथ संबंधों को लेकर विरोधी लगातार गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं हैं और सब साथ हैं। पार्टी को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed