{"_id":"f725c24a98ca6132d5b32ef7df151f94","slug":"video-bus-set-fire-after-bike-collision-safely-rescued-children-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टक्कर के बाद धू-धू कर जली बस, सवार थे बच्चे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
VIDEO: टक्कर के बाद धू-धू कर जली बस, सवार थे बच्चे
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली इलाके में बाइक से टक्कर होने के बाद एक स्कूल बस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस धू-धू कर जलने लगी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक पूरी बस जलकर खाक हो गई। हालांकि इस हादसे में बस में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में स्थानीय डीपीएस स्कूल के तीन बच्चे भी सवार थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। बस बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। घटना के बाद बच्चे काफी दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उल्टी दिशा में आ रहे बाइक सवार ने बस में टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार तो बच गए लेकिन उनकी बाइक बस से अंदर चली गई।
विज्ञापन
घटना के बाद बाइक सवार लड़कों ने बस ड्राइवर के साथ तू-तू मैं मैं शुरू कर दी। इतने में बस के अंदर धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए बस में सवार स्कूली बच्चों को फौरन बस से उतार दिया। हड़बड़ी में बच्चों का स्कूली बैग भी बस के अंदर ही रह गया। देखते ही देखते बस में भीषण आग पकड़ ली।
विज्ञापन
बस हो गई खाक
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम जल्द ही मौके पर पहुंच गई थी लेकिन आग इतनी तेज थी कि जब तक काबू पाया जाता तब तक सीटें, टायर आदि सब कुछ जलकर राख हो गया। स्थानीय पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
इस वीडियो में देखिए किस तरह धू-धू कर जल रही है बस...
इस वीडियो में देखिए किस तरह धू-धू कर जल रही है बस...