फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Vice president in parliament, but MP's are missing

उपाध्यक्ष बैठे रहे, घंटी बजती रही, सांसद रहे नदारद

Fri, 07 Aug 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Aug 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Vice president in parliament, but  MP's are  missing

मानसून सत्र में कांग्रेस के 25 सांसदों के निलंबन के चलते लोकसभा की कार्यवाही पहले से ही बाधित है। वहीं, सत्तापक्ष के सांसदों की लापरवाही के चलते न सिर्फ सरकार को शर्मसार होना पड़ा, बल्कि उनकी गैर मौजूदगी के चलते 25 मिनट सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई।

विज्ञापन


लोकसभा में शुक्रवार को डिप्टी स्पीकर एम थंबीदुरई सदन की कार्यवाही के लिए आसन पर विराजमान रहे, लेकिन सांसदों का कोरम पूरा नहीं होने के चलते उन्हें सदन की कार्यवाही 25 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन


हालांकि, साढ़े तीन बजे सांसदों को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने सदन में पहुंचकर किसी तरह कोरम पूरा किया। तब लोकसभा की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरम भी नहीं हुआ पूरा

Vice president in parliament, but  MP's are  missing

नियमानुसार लोकसभा की कार्यवाही के लिए सदन में कम से कम 54 सांसदों का रहना जरूरी है। तीन बजे जब कार्यवाही शुरू हुई तो 40 के करीब ही सांसद मौजूद थे।

ऐसे में तत्काल कोरम पूरा करने की घंटी बजाई गई, जिससे सांसद सदन में पहुंच जाएं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद दो बार और घंटी बजाई गई बावजूद इसके सांसद नहीं पहुंचे तब डिप्टी स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया।

तीन बजकर 25 मिनट पर जब सदन दोबारा शुरू हुआ तब सत्ता पक्ष के सांसदों ने गैर मौजूद रहने वाले सांसदों के देर से आने पर चुटकी भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed